khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: BJP 2024 का संकल्प पत्र बनाने को सभी वर्गों से लेगी सुझाव, जानें क्या बोले- प्रदेश अध्यक्ष भट्ट

Uttarakhand: BJP 2024 का संकल्प पत्र बनाने को सभी वर्गों से लेगी सुझाव, जानें क्या बोले- प्रदेश अध्यक्ष भट्ट

Uttarakhand: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, 2024 का संकल्प पत्र बनाने के लिए पार्टी सभी वर्गों से संपर्क कर सुझाव लेगी। लोकसभा चुनाव अभियान को समाज के हर वर्ग तक ले जाना है। 100 दिन की मेहनत पार्टी ही नहीं, देश की तकदीर संवारने वाली साबित होगी।

रविवार को BJP प्रदेश कार्यालय में भट्ट ने 18 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि आप समाज के सभी वर्गों में संगठन प्रतिनिधि की भूमिका में हैं। लेकिन चुनाव के रूप में परीक्षा की घड़ी आ गई, ऐसे में पार्टी हाईकमान ने चुनाव की जो रणनीति बनाई है, उसमें प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन यही समय है सही समय है। इसका हम सबको अनुपालन करना है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने चुनाव में प्रकोष्ठों की भूमिका को लेकर पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी संयोजकों को निर्देश दिए कि प्रदेश में संचालित सुझाव पत्र संकल्प एकत्रीकरण अभियान समाज के सभी वर्गों के सुझाव को अधिक से अधिक संकलित करें।

इसके साथ ही उन्होंने शीघ्र ही प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को जिलों के बाद अब मंडल स्तर पर भी गठित करने के निर्देश दिए । बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुष्कर सिंह काला की अगुआई में पंचायत प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, दिव्यांग प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, संस्कृति प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजकों ने भाग लिया।

Related posts

ब्रेकिंग(AIIMS):-एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में 6वां राष्ट्रीय पोषण सप्ताह दिवस की विधिवत शुरुआत।।

khabaruttrakhand

वफादारी:-टिहरी में कुत्ते ने निभाई वफादारी, महिला पर हमले से पहले ही कुत्ते ने किया ये काम।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय आरएसएसडीआई (रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ) की उत्तराखंड इकाई के न्यूज लेटर का उद्घाटन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights