khabaruttrakhand
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिक

CM Dhami: सार्वजनिक निगमों के 40 हजार कर्मियों को मिलेगा 4% महंगाई भत्ता, आचार संहिता से पहले होगा आदेश

Dehradun: सार्वजनिक निगमों के 40 हजार कर्मियों को मिलेगा 4% महंगाई भत्ता, आचार संहिता से पहले होगा आदेश

CM Dhami: चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 40 हजार कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। CM ने ऑनलाइन फाइल मंगाकर इस संबंध में अनुमोदन किया।सार्वजनिक निगमों और उपक्रमों के 40 हजार कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के महासचिव बीएस रावत ने कहा, कर्मचारी इसकी मांग को लेकर CM Dhami से उनके आवास पर मिले थे।

CM ने बताया कि उन्होंने फाइल पर अनुमोदन कर दिया है। चुनाव आचार संहिता लगने से पहले इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।महासंघ के महासचिव बीएस रावत के मुताबिक, मुख्यमंत्री को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग से अवगत कराने पर CM ने ऑनलाइन फाइल मंगाकर उस पर अनुमोदन किया।

बताया, फाइल अनुमोदन के बाद उद्योग विभाग को भेज दी गई है। CM ने सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले सार्वजनिक निगमों, निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिल जाना चाहिए।

महासंघ ने मुख्यमंत्री से वन विकास निगम में अधिकारियों की कमी, परिवहन निगम में छूटे मृतक आश्रितों को सेवा में लेने एवं समस्त निगमों को सातवें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिए जाने की भी मांग की। महासंघ ने कहा, चार प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने से निगम कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 700 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक का इजाफा होगा।

Related posts

ब्रेकिंग:-कांग्रेस पार्टी ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किया सम्मानित।

khabaruttrakhand

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को 23 मार्च, 2025 को वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला – 2025 का किया शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights