khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

यहां SHO ने ली ग्राम प्रहारियों की मीटिंग ,निर्बाध व पारदर्शी चुनाव के दिये निर्देश।

SHO धरासू ने ली ग्राम प्रहारियों की मीटिंग निर्बाध व पारदर्शी चुनाव के दिये निर्देश।

*सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी

* पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के निर्देशन तथा *चुनाव के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार* के निकट पर्यंवेक्षण में उत्तरकाशी पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने की तैयारियों में जुटी है।

इसी क्रम में दिनांक 04.03.2024 को *प्रभारी निरीक्षक धरासू, दिनेश कुमार* थाना धरासू पर ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली गयी।

मीटिंग में ग्राम प्रहरियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव के सम्बन्ध में निम्न दिशा निर्देश दिये गये।

📍ग्राम प्रहरियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुये सभी को अपने-अपने ग्राम सभा में मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया।
📍 गांव के अंदर चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना तुरन्त थाने पर देने हेतु बताया गया।

📍 चुनाव प्रक्रिया में संलिप्त ऐसे व्यक्ति जो शांति भंग कर सकते है, उनको चिन्हित कर थाने को अवगत करायें।
📍गांव में शस्त्र धारक को अपना शस्त्र थाने में शीघ्र जमा करने हेतु बताया गया।
📍गांव में बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों जैसी रेडी/फेरी वालों के आने की सूचना तुरंत देने हेतु बताया गया है।
📍गाँवो में अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर पैनी नजर बनाये रखने की हिदायत दी गयी।

📍वर्तमान परिदृश्य में बढ़ रहे साइबर क्राइम के रोकथाम के दृष्टिगत सभी ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराधओं के बारे में सजक कर अपना खाता नम्बर, पैन कार्ड, ओटीपी तथा अन्य निजी जानकारियों को गोपनीय रखने की हिदायत के साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गयी।

अंत में SHO धरासू द्वारा सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

Uttarakhand Cabinet ने 20 लाख तक के कर्मचारी बीमा को मंजूरी दी, Rishikesh-Karnprayag रेल लाइन पर 11 स्टेशनों के पास निर्माण पर प्रतिबंध लगाया

khabaruttrakhand

Uttarakhand: अब 500 वन पंचायतों समेत 10 हजार हेक्टेयर भूमि में उगाई जाएगी जड़ी-बूटी, रोजगार भी मिलेगा

cradmin

वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक के तहत एम्स ऋषिकेश में स्तनपान जनजागरुकता के लिए किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights