khabaruttrakhand
BLOGGERआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बुधवार को कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन हेतु वार्ड नबर 7 से चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

नई टिहरी के वार्ड नंबर 7 से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान।”

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बुधवार को कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन हेतु वार्ड नबर 7 से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान नगर पालिका परिषद नई टिहरी के तत्वाधान में चलाए गया।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टिहरी मोहन रावत, संस्थापक प्रज्ञा फाउंडेशन प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित) द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के दौरान लोगों को जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जैविक-अजैविक कूड़े एवं सेनेटरी वेस्ट को घर से ही अलग कर कूड़ा वाहन में लगाए गए तीन अलग-अलग बॉक्सों में डालें।

वहीं उन्होंने वीरांगना सेना स्वायत सहकारिता की महिलाओं को यूजर चार्ज कलेक्शन के दौरान लोगों को जागरूक करने को तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नए टिहरी को अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित करने को कहा गया।

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मोहन रावत ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त रखने के प्रयास निरन्तर जारी हैं। उन्होंने सभी से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की।

संस्थापक प्रज्ञा फाउंडेशन प्रज्ञा दीक्षित ने नैपकीन वेस्ट के उचित निपटान के संबंध में जानकारी दी।
वहीं उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन में गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा के साथ सैनटरी नैपकीन वेस्ट के लिए अलग-अलग बॉक्स लगाए गए हैं, इसमें सैनटरी नैपकीन वेस्ट के लिए लाल/गुलाबी बॉक्स लगाया गया है।

सैनटरी वेस्ट को खुले में न तो फेंकें और न ही जलाएं, वेस्ट को कूड़ा वाहन में लगे लाल/गुलाबी बॉक्स में ही डालें। इससे हमारा स्वास्थ्य और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नए टिहरी संजय कुमार, वीरांगना सेना स्वायत सहकारिता की महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने जगह जगह फूंके मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा के पुतले।

khabaruttrakhand

ED Raid: ED ने एक और कांग्रेसी को घेरा, पूर्व मंत्री Harak Singh को बुलाया, बहू अनुकृति गुसाईं को भी जांच के लिए आमंत्रित किया

cradmin

चुनावी कहानी: Uttarakhand का वो अनोखा निर्दलीय सांसद, जिसने जब हराया तो मंत्रियों को ही हराया, ऐसी थी रणनीति

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights