khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर…अगले महीने घटेंगे बिजली के दाम, बिल आएगा कम

Uttarakhand: मानक से ज्यादा बिजली खर्च की तो सबकी नहीं, आपके घर की कटेगी बिजली...खत्म होगी अब ये समस्या

Uttarakhand: Uttarakhand में अगले महीने बिजली के दाम घटेंगे, बिल कम आएगा। UPCL इस महीने में निर्धारित से कम दरों पर बिजली की खरीद कर रहा है। जिस हिसाब से बिजली दामों में गिरावट आएगी।

नियामक आयोग ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) लागू किया हुआ है। इसके तहत यूपीसीएल की ओर से हर महीने खरीदी जाने वाली बिजली के महंगी या सस्ते होने का असर बिल पर नजर आता है। पिछले महीने की बिजली खरीद की वजह से इस बार बिल में करीब 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई थी।

लेकिन, मार्च माह में UPCL ने नियामक आयोग की ओर से निर्धारित 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर से कम पर बिजली की खरीद की है। निगम ने महीनेभर के लिए कम दरों पर बिजली का इंतजाम किया है। लिहाजा, अगले महीने बिजली बिल सस्ता होगा। हालांकि, महीनेभर की औसत दामों के बाद ही तय होगा कि बिल में कितनी कमी होगी।

ऐसे घट-बढ़ रहे बिजली के दाम

Uttarakhand विद्युत नियामक आयोग ने UPCL के लिए बाजार से बिजली खरीद को 4.72 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की हुई है। बिजली की भारी मांग के बीच UPCL इससे ऊपर कीमत पर बाजार से बिजली खरीदता है, तो उसका पूरा खर्च उपभोक्ताओं से वसूला जाता है। मसलन, अगर UPCL किसी माह नौ रुपये की दर से बिजली खरीदेगा तो 4.28 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूली की जाएगी। हालांकि, नियामक आयोग ने यह भी स्पष्ट किया हुआ है कि 20 प्रतिशत से अधिक की वसूली नहीं की जा सकती।

Related posts

यात्रा:- चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने एवं जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड द्वारा इस यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों का किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अगर आपका भी खाता है डाकघर(पोस्टऑफिस) में, यह खबर है आपके काम की। जाने 3 अहम बदलाव।

khabaruttrakhand

संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही ’हेम्स’ – 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की ’हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights