khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand Pakhro Range Scam: ED के सामने पेश नहीं हुईं हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई, जारी हो सकता है दूसरा समन

Uttarakhand Pakhro Range Scam: ED के सामने पेश नहीं हुईं हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई, जारी हो सकता है दूसरा समन

Uttarakhand Pakhro Range Scam: पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। ऐसे में अब ED उसे दूसरा समन जारी कर सकती है।

ED ने सात फरवरी को मनी लांड्रिंग मामले को लेकर हरक सिंह रावत और अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान लगभग 1.20 करोड़ रुपये और विदेशी मुद्रा, सोना और बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए थे।

जांच के बाद हरक सिंह की करीबी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग लक्ष्मी राणा के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपये के गहने बरामद किए थे। बरामद नकदी व गहनों के मामलों में ED ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ति रावत, बहू अनुकृति गुसांई और हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा को समन भेजकर ED कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था।

हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत व करीबी लक्ष्मी राणा से एक दौर में पूछताछ हो चुकी है, वहीं हरक सिंह रावत ने एक महीने का समय मांगा है। ED को ओर से उनकी बहु अनुकृति गुसांई को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई। ED उसे दूसरा समन जारी कर सकती है।

Related posts

Uttarakhand Congress: नई दिल्ली में Congress स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक, संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा

cradmin

दिसम्बर 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई” “फोर्टिफाइड चावल की अनुपलब्धता के कारण खाद्यान्न वितरण अवधि विस्तारित।

khabaruttrakhand

जीवन लौटा तो आंखों से टपके खुशी के आंसू – गंभीर हालत में एअरलिफ्ट कर भेजी गयी थी हन्सी, एम्स ने किया इलाज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights