khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: ऋषिकेश में बागी विधायकों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं, होटल में सुरक्षा कड़ी

Uttarakhand: ऋषिकेश में बागी विधायकों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं, होटल में सुरक्षा कड़ी

Uttarakhand: Uttarakhand के एक होटल में ठहराए गए Himachal Pradesh Congress के बागी और निर्दलीय विधायकों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। होटल को चारों ओर से सील किया गया है। CRPF होटल के भीतर, जबकि बाहर Uttarakhand पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। होटल के भीतर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। होटल की सुरक्षा अलग से है। होटल प्रबंधक को होटल में ठहरे और ठहरने वालों की सूची दी गई है। इस सूची में गाड़ियों के नंबर, नाम-पता, सब जानकारी है। होटल से बागी विधायकों को बाहर आने की भी अनुमति नहीं है।

सूत्र बताते हैं कि नामी होटल में छह कमरे बुक किए गए हैं। इनमें Congress के छह बागी, तीन निर्दलीय, BJP के दो विधायक के अलावा दो अन्य लोग इनके साथ हैं। यह भी बताया गया है कि Uttarakhand के मुख्यमंत्री भी उनसे नहीं मिले हैं। इससे पहले जब ये चंडीगढ़ के एक निजी होटल में थे तो इनसे Congress और BJP के नेताओं का मिलना-जुलना लगा रहता था। ऐसे में इन विधायकों को शिफ्ट कर ऋषिकेश ले जाया गया है। इन बागी विधायकों को किस-किस के फोन आ रहे हैं। इस पर भी नजर रखी जा रही है।

उधर, Himachal Pradesh में कभी भी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। BJP चुनाव की तैयारियों में जुटी है, जबकि Congress पार्टी के लिए Congress के बागी मुसीबत बने हुए हैं। पहले ये बागी चंडीगढ़ के एक निजी होटल में ठहरे थे। अब इनका स्थान बदला गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे Congress नेता न मिल सकें।

28 फरवरी के बाद Himachal नहीं लौटे बागी

क्राॅस वोटिंग के बाद ये बागी विधायक चंडीगढ़ चले गए। 28 फरवरी को विधायक हेलिकाप्टर से शिमला पहुंचे। CRPF की सुरक्षा के बीच इन्हें विधानसभा पहुंचाया गया। यहां उपस्थिति दर्ज करने के बाद शाम को वापस चंडीगढ़ चले गए। शुक्रवार को ही इन्हें चंडीगढ़ से ऋषिकेश भेजा गया है।

प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा करने वाले Congress के अयोग्य घोषित छह विधायक सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और तीन निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा Uttarakhand के ऋषिकेश के नामी होटल में ठहरे हुए हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगे,जाने अधिक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-कदली बृक्ष आगमन पर मां नन्दा सुनंदा के जयकारों से गुंजायमान हो गई सरोवर नगरी।

khabaruttrakhand

यहां आईएसबीटी एवं सिटी सेंटर हेतु प्रस्तावित उच्चीकरण कार्यों का किया गया भूमि पूजन।‘‘

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights