khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक सहित 23 अधिकारियों के तबादले, यहां पढ़ें पूरी सूची

Uttarakhand: वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक सहित 23 अधिकारियों के तबादले, यहां पढ़ें पूरी सूची

Uttarakhand: वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे सहित कई DFO को इधर से उधर कर दिया गया है। कुल 23 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी विवेक पाण्डे का तबादला अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के पद पर किया गया है।

मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन को हटाते हुए उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन बनाया गया है। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून वन प्रभाग नीतीशमणि को पदोन्नति के बाद वन संरक्षक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के पद पर नई तैनाती दी गई है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी दीप चंद्र आर्य वन संरक्षक हल्द्वानी, वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल पंकज कुमार को वन संरक्षक नंदा देवी बायोिस्फयर, वन संरक्षक आकाश वर्मा का वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल के पद पर तबादला किया गया है।

वन संरक्षक यमुना वृत्त डा.विनय भार्गव का वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी, वन संरक्षक मयंक शेखर झा का क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम, वन संरक्षक कोको रोसे का उत्तरी कुमाऊं वृत्त, वन संरक्षक कहकशां नसीम का यमुना वृत्त, उप वन संरक्षक नीरज कुमार को DFO देहरादून, उप वन संरक्षक वैभव कुमार सिंह का DFO हरिद्वार, उप वन संरक्षक अमित कंवर को DFO मसूरी, उप वन संरक्षक जीवन मोहन दगाड़े का DFO नरेंद्रनगर, उप वन संरक्षक आशुतोश सिंह का DFO पिथौरागढ़, उप वन संरक्षक हिमांशु बागड़ी का DFO तराई पूर्वी हल्द्वानी, उप वन संरक्षक अभिमन्यु का DFO चकराता एवं उप वन निदेशक गोविंद वन्य जीव पशु विहार, उप वन संरक्षक कल्याणी का प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से DFO रुद्रप्रयाग, उप वन संरक्षक महातिम यादव का उप निदेशक राजाजी नेशनल पार्क, उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी, उप वन संरक्षक डा.अभिलाषा सिंह का उप निदेशक Uttarakhand वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी एवं सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी का DFO तराई केंद्र वन प्रभाग हल्द्वानी के पद पर तबादला किया गया है।

Related posts

Uttarakhand: मानक से ज्यादा बिजली खर्च की तो सबकी नहीं, आपके घर की कटेगी बिजली…खत्म होगी अब ये समस्या

cradmin

Uttarakhand सरकार ने कैंसर अस्पताल में Ayushman card धारकों के लिए 25% बेड आरक्षित किए

cradmin

कीर्तिनगर में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights