khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Congress: देर रात तक चली CEC की बैठक, Uttarakhand की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला फिर अटका

Congress: देर रात तक चली CEC की बैठक, Uttarakhand की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला फिर अटका

Congress केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में Uttarakhand की पांच सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला नहीं हो पाया है। सोमवार को नई दिल्ली में देर रात तक केंद्रीय चुनाव समिति में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। सभी सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला अटका हुआ है। 15 मार्च को दोबारा से CEC की बैठक बुलाई गई है।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अंबिका सोनी, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने Uttarakhand की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया। जिसमें प्रदेश Congress अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, CEC के सदस्य एवं विधायक प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

माना जा रहा था कि CEC की बैठक में हरिद्वार, गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। लेकिन प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय नहीं हो पाया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक Uttarakhand समेत गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई। लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई।

15 मार्च को फिर से CEC की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। उधर, टिकट के दावेदारों ने भी दिल्ली में डेरा डाल रखा है। दावेदार शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर टिकट की पैरवी कर रहे हैं।

Related posts

ब्रेकिंग:-पौड़ी पुलिस ने  मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को  नशे के दुष्परिणामों व यातायात के नियमों के सम्बन्ध में किया जागरुक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध 46वां सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला-2022 का आज से नरेन्द्रनगर, नई टिहरी गढ़वाल में आगाज

khabaruttrakhand

टिहरी में यहां बिना अनुमति भूमि समतलीकरण एवं खुदान पर खनिकर्म विभाग की कार्रवाई, एक लाख से अधिक अर्थदण्ड आंगणित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights