khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Uttar Pradesh: Badaun सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर शिवपाल सिंह का बड़ा बयान, पोस्ट में शेयर की दिल की बात

Uttar Pradesh: Badaun सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर शिवपाल सिंह का बड़ा बयान, पोस्ट में शेयर की दिल की बात

Uttar Pradesh: Badaun से SP प्रत्याशी शिवपाल यादव ने Badaun को लेकर ‘X’ पर पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर हूं। मन में Badaun से जुड़े ढ़रों किस्से और यादें हैं।

SP के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (चाचा) को Badaun सीट के लिए 22 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। वह 21 दिन तक नहीं आए। हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर वह बदायूं नहीं आए। जिसके बाद में उनके चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य को सौंपी गई थी।

Advertisement

उनका कार्यक्रम दो बार तय होने के बाद रद्द हो गया था। इसकी वजह से चाचा के टिकट को लेकर जिले में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। यहां तक की टिकट बदलने तक की चर्चाएं होने लगी थीं। लेकिन शिवपाल यादव ने उन चर्चाओं पर बृहस्पतिवार सुबह विराम लगा दिया।

शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने कहा कि आज से Badaun में जनसंपर्क यात्रा पर हूं, इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता, मन में Badaun से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।
अपनी इस पोस्ट में शकील बदायूंनी की एक शायरी भी लिखी है।

Advertisement

कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं होती हैं,
रोज मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।

उनके भतीजे दो बार रहे बदायूं से सांसद

Badaun सीट SP की परंपरागत सीट मानती जाती है। क्योंकि वर्ष 1996 से 2009 तक यह सीट लगातार छह बार SP के कब्जे में रही है। हालांकि 2019 के चुनाव में BJP प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य से SP प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था। अब शिवपाल सिंह यादव फिर से Badaun सीट SP को दिलाने के लिए मैदान में उतरे हैं।

Advertisement

Related posts

उत्तराखण्ड राज्य में मतदान दिनांक 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक होना है,वोटर कार्ड के अलावा इन पहचान पत्रों से आप कर सकते हैं,मतदान।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Elections 2024: Mayawati एक अचानक आगाह कर सकती हैं, ऐसे उम्मीदवार को लाने की तैयारियाँ… जो SP-BJP की मुश्किलें

cradmin

यहाँ 274 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए रखी जाएगी निरंतर नज़र।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights