khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले-PM मोदी के काम और मेरे प्रयास हमें इतिहास लिखने में मदद करेंगे

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले-PM मोदी के काम और मेरे प्रयास हमें इतिहास लिखने में मदद करेंगे

Himachal: गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का विभिन्न BJP संगठनों ने जोरदार का स्वागत किया। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने के बाद हिमाचल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझ पर विश्वास दिखाने और हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से मुझे पांचवीं बार चुनाव लड़ने के लिए चुनने के लिए PM मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि PM मोदी के काम और मेरे प्रयास हमें इतिहास लिखने में मदद करेंगे।

 विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का चुनाव 

Himachal Pradesh के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हमीरपुर के नादौन पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जिला भाजपा ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री,  BJP अध्यक्ष का उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश सहित प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता 2024 में BJP को भारी समर्थन देगी और पार्टी देश में 400 सीटों को जीतने का टारगेट भी पूरा करके दिखाएंगी।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विकास और सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा । उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 10 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश का मान-सम्मान विश्व में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत जहां आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ हुआ है तो वहीं भाजपा के नेतृत्व में जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि निरंतरता विकास के लिए जरूरी है।  ममता बनर्जी सहित विपक्षी दलों की की ओर से अपने प्रदेशों में CAA लागू नहीं करने के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा व लोकसभा ने पूर्व में ही इस कानून पर अपनी मोहर लगा दी थी और अब नियम बनकर सामने आए हैं ।
उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी बल्कि भारत पहुंचे शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में प्रताड़ित हुए अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध व जैन को इस कानून से रोजगार सहित अन्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे । उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता,राहुल,केजरीवाल सहित अन्य नेताओं को शरणार्थियों की पीड़ा दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे होने के बावजूद विपक्षी नेता लोगों को गुमराह करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं जोकि निंदनीय है ।
CAA को लागू करने के समय  पर उठाए जा रहे सवालों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि BJP ने अपने संकल्प पत्र में 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक हटाने तथा CAA लागू करने की बात की थी जिसे पार्टी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल मात्र बयानबाजी करने का काम करता है और लोगों को गुमराह करता है। उन्होंने कहा कि नियम बनाने और उसपर चर्चा करने में समय लगा इसके बाद इसे अब लागू किया गया है।

Related posts

ब्रेकिंग:-केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी रामनवमी व दशहरे की बधाई।

khabaruttrakhand

Chamoli में Heavy snowfall, तापमान शून्य से 10 Degrees Celsius नीचे चला गया, Niti और Malari घाटियों में झरने और झरने जम गए

khabaruttrakhand

अवैध चरस की तस्करी करते पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights