khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Lok Sabha Election 2024: BJP प्रत्याशी जीते या हारे, मंत्रियों की होगी परीक्षा…कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर

Lok Sabha Election 2024: BJP प्रत्याशी जीते या हारे, मंत्रियों की होगी परीक्षा...कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर

Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Election में भले ही BJP के प्रत्याशी जीत या हार का सामना करेंगे लेकिन राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की इसमें कठिन परीक्षा होगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में कई मंत्रियों की सीटों पर Congress का प्रदर्शन चिंताजनक था, जो लोकसभा चुनाव में चुनौती बनकर खड़ा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में सुबोध उनियाल की विधानसभा नरेंद्रनगर(गढ़वाल लोकसभा) में BJP को 37 हजार से अधिक वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का प्रदर्शन काफी कमतर था। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP को यहां 27430 तो कांग्रेस को 25632 वोट मिले थे। इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की विधानसभा श्रीनगर(गढ़वाल लोकसभा) में 2019 के लोकसभा में BJP -कांग्रेस के बीच आधे का अंतर था लेकिन 2022 के विधानसभा में भाजपा को 29631 और कांग्रेस को 29618 मत मिले थे। बेहद नजदीकी जीत थी।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की सोमेश्वर विधानसभा सीट(अल्मोड़ा लोकसभा) पर 2019 लोकसभा में BJP को 25030 तो कांग्रेस को 15728 वोट मिले थे। लेकिन 2022 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा को 26161 और कांग्रेस को 20868 वोट मिले थे। खटीमा विस सीट(नैनीताल लोकसभा) पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए थे। जिस पर अब BJP के लिए वोट जुटाना बड़ी चुनौती है।

किस मंत्री की सीट पर क्या थी स्थिति

2019 लोकसभा परिणाम

मंत्री का नाम- विधानसभा सीट(लोकसभा)- भाजपा वोट- कांग्रेस वोट
सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर(गढ़वाल)- 37883- 7168
सतपाल महाराज- चौबट्टाखाल(गढ़वाल)- 26039- 10743
धन सिंह रावत- श्रीनगर(गढ़वाल)- 34391- 17836
प्रेमचंद अग्रवाल- ऋषिकेश(हरिद्वार)- 77508- 14369
गणेश जोशी- मसूरी(टिहरी)- 52526- 21575
रेखा आर्य- सोमेश्वर(अल्मोड़ा)- 25030- 15728

Advertisement

2022 विधानसभा चुनाव परिणाम

मंत्री का नाम- विधानसभा सीट(लोकसभा)- भाजपा वोट- कांग्रेस वोट
सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर(गढ़वाल)- 27430- 25632
सतपाल महाराज- चौबट्टाखाल(गढ़वाल)- 24927- 13497
धन सिंह रावत- श्रीनगर(गढ़वाल)- 29631- 29618
प्रेमचंद अग्रवाल- ऋषिकेश(हरिद्वार)- 52460- 33403
गणेश जोशी- मसूरी(टिहरी)- 44047- 29322
रेखा आर्य- सोमेश्वर(अल्मोड़ा)- 26161- 20868

Advertisement

Related posts

ब्रेकिंग:-11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे एम्स के ’ट्रॉमा रथ’ को रवाना, राज्य के विभिन्न कॉलेजों और अस्पतालों में पहुंचेंगे एम्स के ट्रॉमा विशेषज्ञ। जाने इससे जुड़ी अन्य बातें।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नौगांव ब्लॉक के भाटिया गांव पहुँचकर बौखनाग देवता मंदिर में किए दर्शन।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election: Mathura में Hema Malini ने किया नामांकन, बोलीं- इस बार बचे हुए हर काम करूंगी पूरे

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights