khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: बेसिक शिक्षकों की 3604 पदों पर भर्ती में नहीं रखे जाएंगे B.Ed अभ्यर्थी, नियमावली फिर होगी संशोधित

Uttarakhand: बेसिक शिक्षकों की 3604 पदों पर भर्ती में नहीं रखे जाएंगे B.Ed अभ्यर्थी, नियमावली फिर होगी संशोधित

प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की 3,604 पदों के लिए इस साल होने वाली भर्ती में B.Ed अभ्यर्थी नहीं रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री Dr. Dhan Singh Rawat ने कहा, इसके लिए बेसिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली 2019 में संशोधन कर इसमें से B.Ed को हटाया जाएगा। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से D.El.Ed
(डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करने वाले ही भर्ती हो सकेंगे।

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया वर्ष 2018-19 से पूरी नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2018-19 में सहायक अध्यापक के 361 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन उस दौरान 345 पदों पर ही भर्ती हो पाई। इसके बाद 2020-21 में 2287 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन विभिन्न वजहों से मात्र 1504 पदों को ही भरा जा सका।

जबकि, वर्ष 2021-22 में बेसिक शिक्षक भर्ती के 451 पदों में से एक भी पद पर भर्ती नहीं हुई। विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 से अब तक बेसिक शिक्षकों के 3,099 पदों के लिए आवेदन मांगे गए, इसके विपरीत मात्र 1,849 पदों को ही भरा जा सका है। आवेदन मांगे जाने के बावजूद विभिन्न वजहों से भर्ती के 1250 पद खाली हैं।

कुछ B.Ed अभ्यर्थी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पा चुके

इसके अलावा विभाग में बेसिक शिक्षकों के 2,354 अन्य पद खाली चल रहे हैं। शिक्षक भर्ती के 1,250 पदों पर B.Ed अभ्यर्थियों को रखा जाए या नहीं इसके लिए विभाग की ओर से न्याय विभाग से सुझाव मांगा गया है। विभाग की ओर ये यह भी कहा गया कि पूर्व में कुछ B.Ed अभ्यर्थी सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पा चुके हैं।

B.Ed अभ्यर्थियों को न रखा तो कुछ शिक्षकों की सेवाएं होगी समाप्त

शिक्षा विभाग की ओर से 3,099 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ B.Ed अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जा चुकी है। यदि विभाग की ओर से इस भर्ती में से शेष बचे 1,250 पदों पर B.Ed अभ्यर्थियों को न रखा गया, तो लगभग 70 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो सकती हैं।

पहले की तरह मेरिट के आधार पर होगी भर्ती

शिक्षा मंत्री Dr. Dhan Singh Rawat ने कहा, प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से दो साल का कोर्स पूरा करने वाले D.El.Ed अभ्यर्थियों की पूर्व की तरह मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। भर्ती का पैटर्न नहीं बदलेगा।

Related posts

Uttarakhand: 1201 करोड़ बकाया, लाइन हानियों की वजह से UPCL को लगा झटका, राष्ट्रीय स्तर पर रेटिंग में पिछड़ा

cradmin

Veer Bal Diwas: टिहरी में CM Dhami के रोड शो में 415 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

khabaruttrakhand

CM Dhami ने पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए Uttarakhand को 2025 तक नशे से मुक्त करने का संकल्प लिया

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights