khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

जनपद क्षेत्रांतर्गत भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

जनपद क्षेत्रांतर्गत भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में आपदाग्रस्त ग्राम तोली, जखाणा, कोट, विशन, थाती बूढाकेदार, पिंसवाड़, उरणी, अगुण्डा, कोटी आदि ग्रामों में सार्वजनिक रास्ते, कृषि भूमि, सड़क, पेयजल लाईन, विद्युत आदि परिसम्पत्तियों के क्षति आंकलन/सर्वे कार्य हेतु कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, राजस्व, उद्यान, समाज कल्याण, सहकारिता विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।

पिंसवाड़, उरणी, अगुण्डा, कोटी हेतु गठित टीम के चिकित्सा दल द्वारा शनिवार से उक्त गावों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। गठित टीमों को सार्वजनिक क्षति/ निजी संपत्ति क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही आपदाग्रस्त क्षेत्र बुढ़ाकेदार, पिंसवाड़ में रिवर डायवर्सन के कार्य प्रगति पर हैं।
कोटी, अगुण्डा में ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिसकी सुचारीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

जल संस्थान की घनसाली के अंतर्गत ग्राम थाती बुढाकेदार, झाला पेयजल योजना, कोट विशन पेयजल योजना, विशन विद्यालय पेयजल, सेन्दुल सिन्सरगाड पेयजल योजना, चमियाला पदोका पेयजल योजना, पिन्सवाड पेयजल योजना, कोट बुढाकेदार पेयजल योजना, अगुण्डा पेयजल, खवाड़ा पेयजल, डालगांव पेयजल, कुण्डयाली पेयजल, कुण्डयाली-सौला पेयजल, गेवाली पेयजल, तोली पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने से बाधित है. जिसकी सुचारीकरण की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में ग्रामवासियों को प्राकृतिक स्रोत से पेयजल उपलब्ध है।

वहीं पेयजल निगम की भल्डगांव पेयजल योजना, चानी पेयजल योजना, दल्ला पेयजल योजना, भिगुन पेयजल योजना क्षतिग्रस्त है, जिसकी सुचारीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जनपद में 03 राज्य मार्ग, 03 जिला मार्ग तथा 26 ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही गतिमान है।

Related posts

Christmas और New Year के दौरान Nainital के लिए नई यातायात योजना; प्रवेश के लिए Aadhaar card सत्यापन और परिवर्तित मार्गों की आवश्यकता है।

khabaruttrakhand

टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज के 12 छात्रों को जिला प्रशासन के साथ 45 दिनों की इंटर्नशिप के लिए चुना गया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और टीम ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर की मुलाकात।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights