khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Lok Sabha Elections 2024: मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए चुनाव आयोग लाया ‘टिप’, पहली बार उठाए जा रहे ये कदम

Lok Sabha Elections 2024: मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए चुनाव आयोग लाया 'टिप', पहली बार उठाए जा रहे ये कदम

Lok Sabha Elections 2024: Uttarakhand में मतदान प्रतिशत 75 का लक्ष्य हासिल करने के लिए चुनाव आयोग पहली बार टिप यानी टर्न आउट इंप्लीमेंटेशन प्लान लागू किया है। इसके तहत टिप मॉनिटरिंग कमेटी राज्य और जिलों के स्तर पर बनाई गई है। जो रोजाना की रिपोर्ट देगी।

दरअसल, आज भी कई जिले ऐसे हैं, जहां मतदान प्रतिशत 55 से ऊपर नहीं जा पा रहा है। लिहाजा, अपर सचिव ग्राम्य विकास के नेतृत्व में बनाई गई टिप मॉनिटरिंग कमेटी इस दिशा में काम कर रही है। हर जिले में मुख्य विकास अधिकारी को टिप का जिला समन्वयक बनाया गया है।

मकसद ये है कि हर बूथ स्तर तक मतदाताओं को मतदान के लिए लेकर आएं। चूंकि मुख्य विकास अधिकारी के पास गांव-गांव तक पहुंच का सबसे मजबूत नेटवर्क होता है। इसलिए कहीं न कहीं चुनाव आयोग इस माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच सकता है। हर बूथ की बूथ स्तरीय कार्ययोजना भी बनाई गई है। जो कम मतदान वाले बूथ रहे हैं, वहां के लिए अलग से योजना बनाई गई है। रोजाना इसकी निगरानी करते हुए चुनाव आयोग रिपोर्ट ले रहा है।

Uttarakhand के पांच जिलों में 55 प्रतिशत से कम मतदान

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के पांच जिले ऐसे थे, जिनमें 55 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। प्रदेश में कुल 61.50 मतदान हुआ था लेकिन रुद्रप्रयाग में 54.21 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल में 49.32 प्रतिशत, पौड़ी गढ़वाल में 50.88 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 52.09 प्रतिशत और अल्मोड़ा जिले में 47.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

किस लोकसभा में कितने प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव वर्ष       मतदान प्रतिशत         राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत
2004                                   49.25                              58.07
2009                                   53.96                              58.21
2014                                   62.15                              66.30
2019                                   61.50                              667.40

पहली बार चुनाव आयोग ने वोटर टर्न आउट को बढ़ाने के लिए बूथ लेवल स्ट्रैटजी बनाई है। इस पर वोटर टिप काम कर रही है। मकसद ये है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। -नमामि बंसल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, Uttarakhand

Related posts

एस०पी० उत्तरकाशी द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्टी,सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में बेहतर कार्य करने वाले 19 अधिकारी/कर्मगणों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

khabaruttrakhand

Uttar Pradesh: CM योगी बोले- पहले कैराना में होता था पलायन, अब व्यापारी हैं सुरक्षित, कहा- आतंकवाद पर हुआ नियंत्रण

cradmin

यहां के कई गांवों में बन्द घरों में अनोखे अंदाज़ में चोरी करने वाला शातिर चोर कड़ी मशक्कत के बाद आया पुलिस के चंगुल में।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights