khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: धरने पर बैठे BJP विधायक और जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाया एक तरफा कार्रवाई का आरोप

Uttarakhand: धरने पर बैठे BJP विधायक और जिला अध्यक्ष, पुलिस पर लगाया एक तरफा कार्रवाई का आरोप

Uttarakhand: हरिद्वार में BJP विधायक आदेश चौहान और BJP जिला अध्यक्ष संदीप गोयल शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस के खिलाफ जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने पुलिस पर दो पक्षों के विवाद में एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि मामला अलग-अलग समुदाय का है, जिसमें हिंदू पक्ष के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। महेश हलवाई पेठ बाजार ज्वालापुर के साथ दोपहर किसी बात को लेकर समुदाय विशेष के तीन-चार लड़को की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस दुकानदार और कामगारों को उठा लाई।

आरोप है कि पहले उनको रेल चौकी फिर कोतवाली लाकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया, लेकिन दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात को लेकर विधायक आदेश चौहान और जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Related posts

Uttarakhand High Court ने खारिज की Nainital के पालिकाध्यक्ष की रिव्यू याचिका, यह है मामला

khabaruttrakhand

सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मिशन अमृत सरोवर एवं खनन न्यास संबंधी बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

Election Commision: बदला नियम…अब 80 के बजाय 85 वर्ष से अधिक आयु वालों को घर से मतदान करने की सुविधा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights