khabaruttrakhand
Uttar Pradesh

मथुरा में Congress पर बरसे CM योगी: बोले- पूर्वोत्तर में उग्रवाद…जम्मू में थे पत्थरबाज; आज देश में रामराज

मथुरा में Congress पर बरसे CM योगी: बोले- पूर्वोत्तर में उग्रवाद...जम्मू में थे पत्थरबाज; आज देश में रामराज

Uttar Pradesh के मथुरा में बुधवार को CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ कर दिया। CM ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर में उग्रवाद था। जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज थे। 2014 के बाद मोदी नेतृत्व में वहां शांति बहाल हुई है। अब सैनिक जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा घायल नहीं किए जाते हैं।

CM योगी आदित्यनाथ ने 26 मिनट प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर Congress पार्टी रही। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के अनुसार बनाई जाती थी। उनका लाभ भी जाति और धर्म के चेहरे अनुसार दिया जाता था। मोदी सरकार ने नागरिकों की संतुष्टि को अपनी जीत का आधार बनाया, जाति मजहब को नहीं।

आज माफिया राज समाप्ति की ओर

उन्होंने Congress पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए फैमिली फर्स्ट है, जबकि नरेंद्र मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है। फैमिली फर्स्ट वालों के राज में भ्रष्टाचार माफिया राज और पुष्टिकरण की राजनीति होती थी। नरेंद्र मोदी के राज में, रामराज, सबका साथ सबका विकास, माफिया राज की समाप्ति के कार्य होते हैं।

Related posts

Ram Mandir के उद्घाटन समारोह पर BJP और Congress के बीच शब्दों का युद्ध, Congress को ‘विराट-राम’ कहने के बाद BJP ने कहा ‘विरोधी-राम’

cradmin

CM Yogi ने दिया साकारात्मक संदेश: ‘प्राण प्रतिष्ठा को सियासी चश्मे से नहीं देखने की जरूरत, वोट बैंक तलाशने का अवसर नहीं

cradmin

पूर्व Congress प्रदेश अध्यक्ष Dr. Ram Prakash, पूर्व CM Bhupinder Hooda के करीबी सहयोगी, का Kurukshetra में निधन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights