khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Lok Sabha Election: अपने गढ़ में अपनों की बगावत ने बिगाड़ा BJP का खेल, विधायक के बेटे ने छेड़ा महासंग्राम

Lok Sabha Election: अपने गढ़ में अपनों की बगावत ने बिगाड़ा BJP का खेल, विधायक के बेटे ने छेड़ा महासंग्राम

Lok Sabha Election: Uttar Pradesh के आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी Lok Sabha सीट ने BJP ने वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर को ही प्रत्याशी बनाया है। वह BJP किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। इस सीट पर BJP द्वारा प्रत्याशी का एलान करने के बाद अपनों ने ही मोर्चा खोल दिया है।

BJP विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डॉ. रामेश्वर चौधरी ने BJP प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने इस सीकरी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। डॉ रामेश्वर चौधरी खुले मंच से राजकुमार चाहर की उम्मीदवारी का  विरोध कर रहे हैं।

हालांकि अभी तक BJP की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच डॉ. रामेश्वर चौधरी मंगलवार को किरावली में महापंचायत भी की। इस दौरान BJP विधायक चौधरी बाबूलाल भी मौजूद रहे। महापंचायत के बाद रामेश्वर चौधरी के चुनाव लड़ने का एलान किया गया।

नेतृत्व ने प्रत्याशी नहीं बदला तो…

इस मौके पर विधायक बाबूलाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व सीकरी सीट पर प्रत्याशी बदलने का निर्णय ले। यदि प्रत्याशी बदल जाता है तो मेरा बेटा चुनाव नहीं लड़ेगा। लेकिन, यदि प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो मेरा बेटा निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। BJP विधायक के बेटे के चुनाव लड़ने की घोषणा निसंदेह BJP के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।

Related posts

कोटी कॉलोनी स्थित भागीरथी नदी तट पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रज्ज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’।

khabaruttrakhand

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल जारी, 16 से 22 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम, यहां पढ़ें हर एक की डिटेल

cradmin

जनपद टिहरी गढ़वाल में पैराग्लाइडिंग SIV एवं एक्रो प्रतियोगिता का आज समापन हो गया है ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights