khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Akhilesh का BJP पर हमला: बोले- Kejriwal की गिरफ्तारी ने कराई फजीहत, कई देशों में इसके विरोध में उठ रही आवाज

Akhilesh का BJP पर हमला: बोले- Kejriwal की गिरफ्तारी ने कराई फजीहत, कई देशों में इसके विरोध में उठ रही आवाज

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर SP मुखिया Akhilesh Yadav ने BJP पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुने हुए मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने दुनिया भर में फजीहत करवा दी है। कई देशों में इसके विरोध में आवाज उठ रही है। कहा कि चुनाव हारने के डर से भाजपा चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करवा रही है।

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करने कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में BJP को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। कहा कि एक तरफ BJP वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार जाती दिखने की घबराहट में विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है। पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से गिरफ्तार करवाया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को गिरफ्तार करवा लिया।

विश्वगुरू बनने का दावा कर रहे थे, अब दुनिया में थू-थू हो रही है। यह कार्रवाई घबराहट में की जा रही है। BJP वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। झूठ बोलकर देश की सत्ता हासिल की। अब हकीकत सामने आने पर सरकारी एजेंसियाें का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में नौ बार पेपर लीक का मुद्दा उठाया। कहा कि युवाओं में नाराजगी है।

जनता को मिली महंगाई

Arvind Kejriwal ने कहा कि चुनावी बांड ने BJP की बैंड बजा दी है। ED-CBI का डर दिखाकर कंपनियों से चुनावी चंदा लिया गया। बदले में उन्हें मनमाना मुनाफा कमाने की छूट दी गई। इस कारण महंगाई बढ़ी है। कोरोना के दौरान जिस वैक्सीन को लेकर शोर मचा रहे थे, उस कंपनी से भी करोड़ों का चंदा ले लिया। इसी बहाने कंपनियों को खुली छूट दी गई। नतीजे में महंगाई बढ़ गई। ज्यादा मुनाफा कमाना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। अब इस चंदा वसूली की हकीकत सामने आने के बाद BJP के पास जवाब नहीं है। जनता के सामने इनकी हकीकत सामने आ गई है।

Related posts

जनजागरण के लिए निकला एम्स का ’ट्रॉमा रथ’,जाने इससे जुड़ी अधिक बातें।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड राज्य में मतदान दिनांक 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक होना है,वोटर कार्ड के अलावा इन पहचान पत्रों से आप कर सकते हैं,मतदान।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जागेश्वर विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने जागेश्वर विधानसभा में किया जनसंपर्क।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights