khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडमनी (money)राष्ट्रीयस्टोरी

ब्रेकिंग(वीडियो):-उत्तराखंड में यहां 26 लाख रुपये की नकदी बरामद, जाने कौन -कौन टीम थी शामिल।

पुरोला में 26 लाख की नकदी बरामद, अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग के सुपुर्द किया गया।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्बाध व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है।

इसी कड़ी में पुलिस नाकों व बैरियरों के साथ-साथ पुलिस टीमें संदिग्ध स्थानों पर भी लगातार निगरानी व चैकिंग अभियान चला रही है।
वहीं चुनाव के नोडल अधिकारी सी0ओ0 उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार व क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में FST नौगांव, आबकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक सूचना के आधार पर ग्राम गढ थाना पुरोला उत्तरकाशी निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामबहादुर से *26,55,690 रु0 की नकदी बरामद हुयी ।

वही बताया गया है कि जिसके बारे में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उक्त धनराशि को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु आयकर विभाग के सुपुर्द किया गया है।

उक्त सम्बन्ध में जांच जारी है, व्यक्ति द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में धनराशि कहां से अर्जित की गयी है तथा किस उद्देश्य के लिए नकदी को घर में रखा गया था ।

Related posts

ऋषिकेश में यहां रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

khabaruttrakhand

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

khabaruttrakhand

शीघ्र दूर होगी आयुष्मान पोर्टल की तकनीकी समस्या – एम्स सहित विभिन्न राज्यों के अस्पतालों में आ रही है दिक्कतें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights