khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई SOP, अब पुलिस को दी जा सकती है जिम्मेदारी

Uttarakhand: बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई SOP, अब पुलिस को दी जा सकती है जिम्मेदारी

Uttarakhand: बदरी और केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है। SOP तैयार करने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक समिति का गठन भी किया गया है। इस समिति के निर्णय पर ही ट्रेनिंग की रूपरेखा तय की जाएगी।

बताया जा रहा कि ऑफ सीजन में इन दोनों धामों की सुरक्षा भी Uttarakhand पुलिस के हाथ में ही दी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बदरी और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद इन दोनों धामों की सुरक्षा आईटीबीपी को सौंपी जाती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात रहने में आईटीबीपी ही दक्ष होती है।

सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की मांग

जबकि, यात्रा सीजन में यह जिम्मेदारी Uttarakhand पुलिस के हाथ में ही रहती है। धामों से लेकर यात्रा मार्ग तक की सारी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस करती है। ऐसे में पुलिस को अब इस काम के लिए और भी दक्ष बनाए जाने पर विचार चल रहा है। उन्हें हाई ITBP पर तैनात रहने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है।

सुरक्षा ट्रांसफर के लिए भी बनाई जाएगी SOP

यही समिति ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार करेगी, जिसके बाद SDRF व अन्य विंग इन जवानों को ट्रेनिंग देगी। ADG कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद पुलिस की ओर से केंद्र से सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की मांग की जाती है। इसके बाद लगातार यहां पर ITBP को तैनात किया जाता है। ऐसे में ITBP से पुलिस और पुलिस से ITBP को सुरक्षा ट्रांसफर के लिए भी SOP बनाई जाएगी।

उन्होंने बताया, ऑफ सीजन में पुलिस ही धामों की सुरक्षा में तैनात रहेगी या नहीं, इसके लिए अभी कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। ट्रेनिंग की एसओपी का प्रस्ताव ट्रेनिंग विंग की ओर से भेजा गया है। इसी के आधार पर समिति मंथन कर रही है। जल्द इस समिति की सिफारिशों के आधार पर काम किया जाएगा। इस समिति में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में भगवान बाल्मीकि की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने सकलाना क्षेत्र में आपदा पुनःनिर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण* *आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति परखी।

khabaruttrakhand

शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा जिला सभागार में टिहरी झील बांध प्रभावित चोपड़ा एवं मदननेगी के ग्रामीणों के साथ बैठक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights