khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Bareilly: बीच सड़क पर रिश्वत लेते बाल कल्याण समिति का कोआर्डिनेटर गिरफ्तार, एंटी करप्शन ने की कार्रवाई

Bareilly: बीच सड़क पर रिश्वत लेते बाल कल्याण समिति का कोआर्डिनेटर गिरफ्तार, एंटी करप्शन ने की कार्रवाई

Bareilly: Bareilly में बाल कल्याण समिति के कोऑर्डिनेटर सौरभ गंगवार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र के नाम पर कोऑर्डिनेटर सौरभ गंगवार और रिया ने एक व्यक्ति को जेल भिजवाने का डर दिखाकर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उससे कहा था कि आपने नाबालिग लड़की की शादी की है, जेल जाना पड़ेगा। कार्रवाई का डर दिखाकर उससे रिश्वत मांगी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शुक्रवार को सौरभ गंगवार ने पीड़ित को रुपये लेकर आने को कहा। एंटी करप्शन टीम को सूचित करने के बाद पीड़ित सौरभ से मिलने पहुंचा और उसे रुपये दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर रिया नहीं थी। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

नोट गिनते दरोगा का वीडियो वायरल

इज्जतनगर थाने के एक दरोगा का इंस्पेक्टर कार्यालय के पास रुपये लेते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा सादा कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। वह रुपये गिनते दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चा चल रही है। वीडियो कब का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Related posts

जब कहीं से न्याय की उम्मीद नहीं , तो न्याय कारी गोलज्यू देवता के दरवार में लगाई छात्र नेताओं ने अर्जी।

khabaruttrakhand

मुख्य सचिव ने सचिवालय में राज्य में प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले मरीजों तथा गोल्डन कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क संचालित की जा रही डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

सरोवर नगरी नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में उत्कर्ष बिष्ट अध्यक्ष, हिमांशु महर महासचिव, उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, छात्रा उपाध्यक्ष हेमा रैखोला , संयुक्त सचिव सूर्य कमल गौड़, आकांक्षा खनायत चुने गए सांस्कृतिक सचिव ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights