khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीराष्ट्रीय

गंगा पुरोहित द्वारा गंगोत्री धाम के कपाट खुलने कि तिथि हुई घोषित

गंगा पुरोहित द्वारा गंगोत्री धाम के कपाट खुलने कि तिथि घोषित ।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी / उत्तरकाशी.

चैत्र माह के प्रथम दिन व् नवरात्र के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया, इस अवसर पर बताया गया है कि 10 मई को श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे।

इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।
इससे पहले मां गंगा की उत्सव डोली मुखवा से 9मई को 12बजकर 20 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

बताया गया है कि भैरव घाटी में रात्रि विश्राम के बाद डोली 10मई सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

जिसमे गंगा पुरोहित गंगा समिति के सचिव ने इसकी घोषणा कर बताया कि मंगलवार को श्री पंच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया है।

जानकारी द्वारा:- सुरेश सेमवाल. गंगा पुरोहित. सचिव गंगा मंदिर समिति.

Related posts

पेरिस ओलंपिक 2024: भारत के नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में इस पदक से करना पड़ा संतोष, भारत के इस पड़ोसी देश के खिलाड़ी ने जीता स्वर्ण।

khabaruttrakhand

Pithoragarh में बंद मार्गों को खोलने की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचा शिष्टमंडल, रक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

cradmin

जनपद में “विकसित भारत की ओर : जन-जन तक विकास, हर घर कल्याण” थीम पर प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights