khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचार

हादसा: परिवार सहित ऋषिकेश आया था NRI पर्यटक, गंगा मे लापता…


जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्वामीनारायण घाट पर स्नान करते हुए एक प्रवासी भारतीय पर्यटक गंगा में डूब गया, जिसका पता नहीं चल पाया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें गंगा में काफी तलाश किया, मगर उनका पता नहीं चल पाया।

एनआरआई प्रगणेश ओनधिया (59 वर्ष) पुत्र नटवरलाल, निवासी 38 एलेमेंट क्लोज पिन्नर लंदन अपनी पत्नी पिंकी व पुत्र आनंद के साथ ऋषिकेश घूमने आये थे। मुनिकीरेती थाना के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 7:45 बजे वह स्वामीनारायण घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान वह गंगा नदी में बह गए। सूचना पाकर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी प्रयासों के बावजूद उनका गंगा में कहीं पता नहीं चल पाया।

Related posts

ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय आरएसएसडीआई (रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ) की उत्तराखंड इकाई के न्यूज लेटर का उद्घाटन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- जिलाधिकरी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु बिना हेलमेट सवारी, बिना सीट बैल्ट सवारी, एल्कोहल, टू-व्हीलर पर तीन सवारी आदि को लेकर जनपद के समस्त एसडीएम एवं एआरटीओ को दिये ये निर्देश।

khabaruttrakhand

शिक्षा पर हर बच्चे का है मौलिक अधिकार, जिलाधिकारी ने यह बात परीक्षा जीतो अभियान के सफल संचालन कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान समारोह में कही।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights