khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों द्वारा विकसित भारत संकल्प की शपथ ली गई।

सांई चौक नई टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में गरीबों, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है।

उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ यदि हर पात्र व्यक्ति को मिल जाये तो उत्तराखण्ड से पलायन, नशाखोरी और बेरोजगारी का दंश दूर हो जायेगा।

वहीँ उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने का जो संकल्प लिया गया गया, उस लक्ष्य को पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे, इस हेतु योजनाओं की जानकारी फैलाना और जागरूक करना है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली गई।

साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत 03 लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन तथा 02 पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, स्वनिधि योजना, फसल बीमा, प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभिन्न लाभार्थियों के आधार कार्ड बनाये गये।

इस मौके पर उज्जवला गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाली महिलाओं अन्य विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा मा. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का धन्यावाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष गोपीराम चमोली, अध्यक्ष नागरिक मंच सुन्दर लाल उनियाल, सभासद विजय कठैत, ईओ नगरपालिका एच.एस. रौतेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-भवाली में शहीद के परिवार को किया सम्मानित

khabaruttrakhand

चमियाला के लाल का कमाल; सूबेदार सुनील सिंह नेगी ने इस कार्य मे फतह की हासिल; हो रही हर तारीफ।

khabaruttrakhand

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर दी श्रदांजलि।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights