khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार ने यहां पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण।

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार ने पेट्रोल पंप बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया।

उपजिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप के स्टॉक का भौतिक सत्यापन, नोजल, जन सुविधाएं यथा निशुल्क हवा, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय, अग्निशमन आदि आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
जांच के दौरान पेट्रोल पंप प्रबंधक द्वारा पेट्रोल बिक्री हेतु अनुमति संबंधी अभिलेख और निरीक्षण पुस्तिका प्रस्तुत नहीं की गई।

उपजिलाधिकारी ने प्रबंधक को पुरुष शौचालय के बाहर बोर्ड लगाने, रेत की बाल्टियों को पूरा भरकर रखने एवं अभिलेखों का रख रखाव समुचित ढंग से करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जांच टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील बडोनी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप प्रदीप बिजलवान, पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र नेगी शामिल रहे।

Related posts

मदद:-एक मदद ऐसी भी, श्रद्धालु के गलती से ट्रांसफर हुए पैसे पुलिस सहायता से ऐसे मिले वापस ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-मूसलाधार बारिश के चलते एक राज्य मार्ग व दो ग्रामीण मार्ग बंद हो गये।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: ऋषिकेश में बागी विधायकों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं, होटल में सुरक्षा कड़ी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights