khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार ने यहां पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण।

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार ने पेट्रोल पंप बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया।

उपजिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप के स्टॉक का भौतिक सत्यापन, नोजल, जन सुविधाएं यथा निशुल्क हवा, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय, अग्निशमन आदि आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
जांच के दौरान पेट्रोल पंप प्रबंधक द्वारा पेट्रोल बिक्री हेतु अनुमति संबंधी अभिलेख और निरीक्षण पुस्तिका प्रस्तुत नहीं की गई।

उपजिलाधिकारी ने प्रबंधक को पुरुष शौचालय के बाहर बोर्ड लगाने, रेत की बाल्टियों को पूरा भरकर रखने एवं अभिलेखों का रख रखाव समुचित ढंग से करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जांच टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील बडोनी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप प्रदीप बिजलवान, पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र नेगी शामिल रहे।

Related posts

सारकोमा और अस्थि कैंसर जनजागरूकता माह विशेषज्ञ बोले,समय रहते बीमारी की पहचान से बचाई जा सकती है जिंदगी।

khabaruttrakhand

जनपद मुख्यालय के प्रताप इंटर कॉलेज, बोराडी में जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल के तहत भव्य कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज के 12 छात्रों को जिला प्रशासन के साथ 45 दिनों की इंटर्नशिप के लिए चुना गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights