khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

जिला सभागार में‘शौर्य दिवस‘ की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई आहूत, जारी किए गए कई निर्देश।

शनिवार को जिला सभागार नई टिहरी में‘शौर्य दिवस‘ की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में‘शौर्य दिवस‘ श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जायेगा। तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने तथा भूतपूर्व सैनिक/सैनिक आश्रित /परिजन जो कार्यक्रम में आने में असमर्थ हैं, उन्हें घर पर जाकर सम्मानित करने के निर्देश दिये गये।


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सभी संबंधितों को समय से सूचित करने, मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र भेजने, जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों के माध्यम से प्रभातफेरी निकालने, निबन्ध/पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये।
ईओ नगरपालिका टिहरी को शहीद युद्ध स्मारक पर साफ-सफाई, माइक एवं बैठने की व्यवस्था करने, साफ-सफाई, डीएचओ को फूल मालाओं की व्यवस्था करने को कहा गया।
इसके साथ ही आगन्तुकों का आगमन, यातायात व्यवस्था, सम्मान कार्यक्रम आदि व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इससे पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 जुलाई (कारगिल दिवस) को ‘शौर्य दिवस‘ जनपद में युद्ध स्मारक बौराड़ी नई टिहरी में मनाया जायेगा।
‘शौर्य दिवस‘ के अवसर पर प्रातः 08 बजे से 09 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा बौराड़ी चौक से युद्ध स्मारक तक प्रभात फेरी, युद्ध स्मारक में मुख्य अतिथि एवं आगन्तुकों का आगमन एवं उनके द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पण, विद्यालयी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, वीर नारियों/आश्रितों का सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

बैठक में एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी जे.आर. जोशी, डीएचओ आर.एस. वर्मा, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल, एसडीएम अपूर्वा सिंह, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, ईई पीएमजीएसवाई डिवीजन-2 गणेश प्रसाद नौटियाल, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी डी.एस. बागड़ी, राजनैतिक दल भाजपा से जयेन्द्र पंवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Lok Sabha Election: Uttarakhand Congress का घोषणापत्र…पांच न्याय 25 गारंटी दी, अग्निवीर भर्ती को करेंगे खत्म

cradmin

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट का औचक निरीक्षण*

khabaruttrakhand

राकेश राणा ने चारधाम यात्रा के दौरान होने वाली इस इस बात पर जताई चिंता , कही अन्य कई बातें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights