khabaruttrakhand
उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

प्रसिद्ध सांख्यिकीयविद् प्रशांत चन्द महालानोबिस का जन्म दिवस 18वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी कार्यालय में मनाया गया।

दिनांक 29 जून 2024 को प्रसिद्ध सांख्यिकीयविद् प्रशांत चन्द महालानोबिस का जन्म दिवस 18वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल में मनाया गया।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के समस्त उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रसिद्ध सांख्यिकीयविद् को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
गोष्ठी में प्रो0 महालानोबिस के जीवन परिचय एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुये डीएसटीओ साक्षी शर्मा ने बताया कि इनका जन्म 29 जून 1893 को कलकत्ता में हुआ।
प्रो0 महालानोबिस ने 1912 में कलकत्ता के प्रेजिडेन्सी कालेज से भौतिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की तथा 1913 में गणित व भौतिक विज्ञान की उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय लन्दन गये। 1915 में वापस भारत आकर प्रो0 महालानोबिस ने प्रेजिडेन्सी कालेज कलकत्ता में अध्यापन कार्य किया। उनकी प्रसिद्धि महालानोबिस दूरी के कारण भी है जो उनके द्वारा सुझाई गयी एक सांख्यिकी माप है। उनके द्वारा 17 दिसम्बर 1931 को कलकत्ता में भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना की गयी। भारत सरकार ने 1949 में उन्हें सांख्यिकीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया।

योजना आयोग के सदस्य के रूप में 1955 से 1967 तक उनके द्वारा कार्य किया गया।
भारत सरकार द्वारा 1968 उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। प्रो0 महालानोबिस के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में भारत सरकार द्वारा उनके जन्म दिवस 29 जून को वर्ष 2007 से राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप मनाया जाता है।
वहीं उन्होने कहा कि किस प्रकार डाटा हमारे प्रत्येक कार्य हेतु आावश्यक होता है तथा किस प्रकार उससे हमारे निर्णय प्रभावित होते है।
इस वर्ष 18वां सांख्यिकी दिवस का विषय ‘’Use of Data for Decision Making’’ जिस पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय की ऋतु नेगी, धारा सिंह एवं सुरेश चन्द अपर सांख्यकीय अधिकारियों द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी।
इस अवसर पर राजकुमार, सोनम, पूनम, भवानी दत्त जोशी, नरेन्द्र रावत, रमन बमराडा, उमेश बिष्ट, प्रदीप सिंह, चन्द्रशेखर, उमा शंकर, ओमप्रकाश सकलानी एवं विनोद कुमार आदि उपस्थित थे ।
जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related posts

न्याय सबके लिए’ के उद्देश्य के साथ लगा विधिक जागरूकता शिविर, विभिन्न विभागों ने दी जनसेवाएं।

khabaruttrakhand

जनता मिलन:- जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन, जिला योजना, चारधाम यात्रा आदि के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए अधिकारियों को।

khabaruttrakhand

77वें गणतंत्र दिवस पर जनपद मुख्यालय में डीएम टिहरी ने किया ध्वजारोहण” “गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights