khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त अपराह्न की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 01 राज्य मार्ग तथा 17 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं, बालगंगा तहसील के पिंसवाड में हुआ यह।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त अपराह्न साढ़े चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 01 राज्य मार्ग तथा 17 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं, जबकि एनएच-76 गुलर नाई सिलखाणी मटियाली पसरखेत तमियार शिवपुरी मोटर मार्ग में मालवा सफाई का कार्य प्रगति पर है, जिसके आज सायं तक खुलने की संभावना है।

बंद मार्गों में लोनिवि नरेन्द्रनगर के 05 मार्ग यथा शिवपुरी देखला मार्ग, गुल्लर सालब भगवासेरा मार्ग, बेरनी अमसारी मार्ग, कुरीखाल कुई मार्ग, सौन्दणी केंसूर मार्ग तथा अस्थाई खंड लोनिवि कीर्तिनगर का एक मार्ग चुन्नीखाल खोंगचा मार्ग शामिल हैं।
इनमें शिवपुरी देखला मार्ग के 8 जुलाई तक तथा अन्य के आज सांय तक खुलने की संभावना है।

वहीं पीएमजीएसवाई-1 टिहरी के 02 मार्ग घनसाली अखोड़ी मार्ग से धमातोली ग्रामीण मार्ग तथा घुत्तु देवलंग से गंगी गंजी मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई-2 टिहरी के 04 मार्ग आर.के.के.मोटरमार्ग किमी 15 से रागड़गांव ग्रामीण मार्ग, आर.के.के. मोटर मार्ग किमी 35 से संतेगल ग्रामीण मार्ग, चंबा-उत्तरकाशी मोटर मार्ग किमी 72 से गोजमेर मार्ग, मरोड़ा बनाली मोटर मार्ग किमी 3 से कुंड ग्रामीण मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई नरेंद्रनगर का ईठारना कुखई ग्रामीण मार्ग तथा पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर के 4 मार्ग यथा हिंडोलाखाल पलेठी मालू-मरोड़ा ग्रामीण मार्ग, चिलेडी (खोला बडियार) से मणजुली मार्ग, झिंझनी से जखेड़ मार्ग तथा नैखरी कोटलगांव ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
इनमें पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर के हिंडोलाखाल पलेठी मालू-मरोड़ा ग्रामीण मार्ग, चिलेडी (खोला बडियार) से मणजुली मार्ग, झिंझनी से जखेड़ मार्ग के 8 जुलाई, 2024 तक तथा शेष का आज सांय तक खुलने की संभावना है।

जनपद में 06 जुलाई 2024 को हुई अतिवृष्टि से बालगंगा तहसील के राजस्व क्षेत्र ग्राम पिंसवाड़ में गुलाब सिंह की गौशाला तथा तहसील धनोल्टी के राजस्व क्षेत्र मठियाणगांव ग्राम पसनी में बच्चन सिंह का आंगन का पुश्ता क्षतिग्रस्त हुआ।

Related posts

यहां कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर किया गया भाजपा सरकार का पुतला दहन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी…महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 42 से 46 प्रतिशत हुआ

cradmin

जिलाधिकारी ने समस्त व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्वाचन के सफल संचालन हेतु नागर निकाय निर्वाचन की गाइड लाइन का अच्छे से अध्ययन करने को कहा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights