khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना एवं ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होमस्टे अनुदान योजना की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक की गई आहूत।

जिलाधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना एवं ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होमस्टे अनुदान योजना की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन एवं गैर वाहन मद के 60 एवं होमस्टे में 29 प्रकरण प्रस्तुत किये गये। समिति के सदस्यों द्वारा आवेदकों को योजनाओं एवं लोन ऋण के संबंध में जानकारी देने के साथ ही अपने-अपने सुझाव दिये गये।

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजनाओं के माध्यम से लोगों को सब्सिडी का लाभ देने का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर प्रदान कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है।
वहीं उन्होंने कहा कि होमस्टे पहाड़ी शैली में बने, ताकि हमारी भावी पीड़ी के साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटक, यात्री एवं श्रद्धालु यहां की लोक संस्कृति को जान सकें। कहा कि आवेदन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए हैं, वाहन मद में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आवेदकों के साक्षात्कार के बाद पात्र व्यक्तियों के प्रकरणों को लोन हेतु बैंको को भेजा जायेगा। इसके साथ ही योजनाओं के अन्तर्गत जनपद का लक्ष्य बढ़ाने हेतु उच्च स्तर पर पत्राचार किया जायेगा। डीटीडीओ को प्रकरणों मंे जो कमियां हैं उनकी औपचारिकताएं पूर्ण कराकर बैंकों को भेजने के निर्देश दिये गये।

इससे पूर्व जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा द्वारा समिति के सम्मुख वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन मद के कुल 52, गैर वाहन मद के 08, दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे गृह आवास योजना के 29 तथा ट्रैकिंग ट्रैक्शन के 02 आवेदन प्रस्तुत किये गये।

बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा होमस्टे गृह आवास, टैªकिंग ट्रैक्शन एवं गैर वाहन मद की सभी पत्रावलियों को संस्तुत किया गया, जबकि वाहन मद के प्रकरणों में 06 आवेदक अनुपस्थित रहे। इसमें प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर 20 पत्रावलियां बैंकों को प्रेषित की जायेंगी।

बैठक में एआरटीओ सतेन्द्र राज, एलडीएम मनीष मिश्रा, प्रबन्धक नाबार्ड के.एन. शुक्ता, कर अधिकारी जिला पंचायत एस.सी. बिजल्वाण सहित समिति के अन्य सदस्य एवं आवेदक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेशभर में आयोजित होगा स्वास्थ्य पखवाड़ : डॉ. धन सिंह रावत* *4604 स्वास्थ्य शिविरों में परखी जायेगी लोगों की सेहत।

khabaruttrakhand

दुःखद खबर: सड़क हादसे का शिकार हुआ था वाहन, 26 वर्षीय चालक की खोजबीन जारी।

khabaruttrakhand

CM Dhami सरकार के बजट में फिसड्डी: Uttarakhand के विभागों को विकास और निर्माण कार्यों के लिए मदों का सही उपयोग करने में दिक्कतें

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights