khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए 3 बलिदानियों को बुद्धवार की सुबह एम्स के अधिकारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान का किया गया भावपूर्ण स्मरण ।

जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए 3 बलिदानियों को बुद्धवार की सुबह एम्स के अधिकारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

कठुआ में हुए आतंकी हमले के दौरान बलिदान हुए सैनिकों के पार्थिव शरीर को बीते रोज एअर लिफ्ट कर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट लाया गया था।
मौसम खराब होने की वजह से इनमें से 3 बलिदानियों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नहीं भेजा जा सका।

जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा देर सांय ससम्मान एम्स में रखवा दिया गया था।
बुद्धवार की सुबह सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गंतव्य के लिए भेजे जाने से पूर्व एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि देश की सेवा में बलिदान होने वाले अमर शहीदों को हमेशा याद रखा जायेगा।

बाद में सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय प्रशासन द्वारा कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन आदर्श नेगी और रूद्रप्रयाग निवासी सूबेदार आनन्द सिंह नेगी के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन द्वारा रायवाला छावनी भेजा गया।

जहां से सेना के द्वारा उन्हें एयरलिफट कर उनके गांव भिजवाया गया। जबकि लांस नायक विनोद सिंह भण्डारी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग द्वारा भानियावाला भेजा गया।

विनोद सिंह मूल रूप से टिहरी के जाखणीधार विकास खण्ड के रहने वाले थे, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार विस्थापित क्षेत्र भानियावाला में रह रहा है।
फोटो संलग्न-

Related posts

Election 2024: अजय भट्ट लखपति तो पत्नी हैं करोड़पति, BJP प्रत्याशी की चल संपत्ति 28 लाख बढ़ी; जानिए ब्योरा

cradmin

ब्रेकिंग:-लाखोरी फॉर्मर प्रोडयूसर कम्पनी ने तल्ला सल्ट हरडा मौलेखी में किया शुभारंभ

khabaruttrakhand

यहां बाल दिवस पर बच्चों को मिला खेल पार्क और मदर्स को मदर फीडिंग रूम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights