khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सगंध पौधा केन्द्र (कैप) सेलाकुई देहरादून के माध्यम से मनरेगा कन्वर्जेस के द्वारा ग्राम पंचायत बनाली नरेंद्रनगर में वर्ष वर्ष 2024-25 में 5 हेक्टेयर (250 नाली) भूमि में लेमन ग्रास एवं 40 नाली भूमि में कैफेमा प्रजाति का भंगजीरा की खेती की जा रही।

ब्लॉक मिशन मैनेजर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन नरेंद्रनगर सौरभ निर्मोही ने जानकारी दी हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सगंध पौधा केन्द्र (कैप) सेलाकुई देहरादून के माध्यम से मनरेगा कन्वर्जेस के द्वारा ग्राम पंचायत बनाली नरेंद्रनगर में वर्ष वर्ष 2024-25 में 5 हेक्टेयर (250 नाली) भूमि में लेमन ग्रास एवं 40 नाली भूमि में कैफेमा प्रजाति का भंगजीरा की खेती की जा रही है।

इसमें कुल 06 स्वयं सहायता समूह की 45 महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है।

इसके साथ ही इस वर्ष सगंध पौध केन्द्र द्वारा वर्ष 02 वर्ष पुराने पंजीकृत लेमन ग्रास के किसानों से भी लगभग 1.50 लाख पौधों का क्रय किया गया है, जिससे समूहों की महिलाओं को एक लाख रुपए का लाभ मिला है।

वहीं आने वाले समय में 250 नाली भूमि में लेमन ग्रास ऑयल निकालने हेतु तैयार है, जिसमें 1.5 क्विंटल तैल निकलने की सम्भावना है।

उन्होंने बताया कि कैप संस्थान से जनपद प्रभारी सुनील सिंह बर्त्वाल एवं एनआरएलएम से ब्लॉक मिशन प्रबंधक सौरभ कुमार निर्मोही द्वारा लेमन ग्रास एवं भंगजीरा की खेती का स्थलीय निरीक्षण कर कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का आर.एफ. सी.आई.एफ. एवं सी.सी.एल. की लिमिट बनाई गई है, जिसका उपयोग कैप संस्थान द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान राशि में प्राप्त ऑयल निकालने की मशीन स्थापना में लगाया गया है।

कैप संस्थान द्वारा विकसित भंगजीरा की नई प्रजाति “कैफेमा” की भी खेती 80 नाली जमीन में की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर सरिता कोठियाल, सुशीला कण्डारी, सोनी, रजनी, अंशु, बल्लीनाथ, ममता इत्यादि मौजूद रहे।

 

Related posts

High Court: नगर पंचायत पुरोला के निर्वतमान चेयरमैन मामले की सुनवाई, राज्य सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन बैठक” “चैनलाइजेशन एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर जोर।

khabaruttrakhand

यहां कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर किया गया भाजपा सरकार का पुतला दहन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights