khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र शुक्रवार 13 सितंबर, 2024 को बन्द रहेंगे।

जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र शुक्रवार 13 सितंबर, 2024 को बन्द रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12 सितंबर, 2024 की सांय 06:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 सितंबर, 2024 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (ऑरेंज अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त के मध्य नजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से दिनांक 13 सितंबर, 2024 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रबन्धक / प्रधानाचार्य की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स में राज्यभर के फि​जिशियनों की वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न, सभी 13 जिलों के प्रतिभागी चिकित्सकों ने लिया प्रशिक्षण

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: बिल्डरों पर लगाम…अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय

cradmin

कार्डियोलॉजी और मधुमेह बीमारियों पर व्यापक चर्चा करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में 3 नवम्बर (शुक्रवार) से दो दिवसीय सम्मेलन किया जायेगा आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights