khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

इस विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित दिव्यांग शिविर में 84 लोगों का पंजीकरण तथा 26 लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण।

‘‘विकास खण्ड कार्यालय कीर्तिनगर में आयोजित दिव्यांग शिविर में 84 लोगों का पंजीकरण तथा 26 लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण।‘‘

मंगलवार को समाज कल्याण विभाग टिहरी के तत्वाधान एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विकास खण्ड कार्यालय कीर्तिनगर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया।

शिविर का उद्घाटन विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी द्वारा किया गया।

शिविर में 84 लोगों का पंजीकरण तथा 26 लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि शिविर में 6 व्हीलचेयर, 12 छड़ी, 2 वाकर, 1 जोड़ी वैशाखी तथा 5 कान की मशीन का वितरण किया गया।

इस अवसर 32 दिव्यांग (मानसिक 03, हड्डि ऑर्थाे 13, आँख 09, कान 07) प्रमाण पत्र जारी किए गए।

5 यूडीआईडी कार्ड के आवेदन प्राप्त किये गये तथा 90 वृद्धा पेंशन, 02 किसान पेंशन, 86 विधवा पेंशन, 69 दिव्यांग पेंशन आदि का सत्यापन किया गया।

इस अवसर सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित राय, खंड विकास अधिकारी सुमनलता, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीषा तिवारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक चंद्रमोहन राणा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. विनय, वरुण रावत, मोइन खान, वरिष्ठ सहायक रजत आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-पीडियाट्रिक वार्ड के न्यूनेटल इन्टेन्सिव केयर यूनिट में आईसीयू बेड बहुत ही सीमित , कई बार ऐसी की स्थिति में आईसीयू बेड खाली नहीं होने से बच्चे का तत्काल इलाज करना हो जाता मुश्किल। प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल

khabaruttrakhand

दुःखद हादसा :उत्तराखंड निवासी जवान ने एयरफोर्स परिसर में खुद को मारी गोली, जाने घटनाचक्र।

khabaruttrakhand

पूर्व संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर इंदिरा हृदेश की पांचवी पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights