khabaruttrakhand
Uttar Pradeshराजनीतिक

Uttar Pradesh: रामपुर में नदवी को उतारने से बढ़ेगी आजम खां और Akhilesh में रार, मनाने के लिए शिवपाल जाएंगे सीतापुर जेल

Uttar Pradesh: रामपुर में नदवी को उतारने से बढ़ेगी आजम खां और Akhilesh में रार, मनाने के लिए शिवपाल जाएंगे सीतापुर जेल

Uttar Pradesh: SP के रामपुर लोकसभा सीट से मोहिबुल्लाह नदवी को उतारने से पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां और SP अध्यक्ष Akhilesh Yadav के बीच रार बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, SP ने डैमेज कंट्रोल शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि शीघ्र ही आजम खां को मनाने सपा महासचिव शिवपाल यादव सीतापुर जेल जाएंगे। वहीं, मुरादाबाद के प्रत्याशी को लेकर कन्फ्यूजन दूर हो गया है। इस सीट पर मंगलवार को मौजूदा सांसद एसटी हसन और बुधवार को पूर्व विधायक रुचि वीरा ने SP के सिंबल के साथ नामांकन कराया था। हालांकि, बुधवार को एसटी हसन ने अपना पर्चा वापस लेने की बात कहकर रुचि वीरा का रास्ता साफ कर दिया।

पहले चरण के चुनाव में टिकट को लेकर SP में घमासान हो गया है। SP अध्यक्ष Akhilesh Yadav के रामपुर से चुनाव न लड़ने से जेल में बंद आजम खां ने मंगलवार को बगावत कर दी है। उन्होंने इस सीट पर चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। आजम खां चाहते हैं कि रामपुर से Akhilesh Yadav और मुरादाबाद से मौजूदा सांसद एसटी हसन के बजाय रुचिवीरा लड़ें। यह आजम खां का दबाव ही है कि रुचिवीरा को मंगलवार को SP का सिंबल दे दिया गया, जबकि उससे पहले एसटी हसन अपना पर्चा भर चुके थे। बुधवार को आजम के दबाव में ही SP नेतृत्व ने एसटी हसन को अपना पर्चा वापस लेने के लिए मनाया।

SP नेतृत्व ने रामपुर से दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट जामा मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को मैदान में उतार दिया। जबकि, आजम खां के खासमखास माने जाने वाले आसिम रजा ने भी पर्चा खरीदकर बता दिया कि नदवी को उतारने के फैसले से आजम खां और उनके समर्थक खुश नहीं हैं। कुल मिलाकर पश्चिमी UP की इन दोनों सीटों पर जबरदस्त कन्फ्यूजन बना हुआ था। अब सबकी निगाहें शिवपाल यादव पर टिकी हुई हैं। देखते हैं कि वे आजम खां को मनाने में कितना कामयाब होते हैं।

Related posts

Paper Leak के मामले पर CM Yogi का बड़ा बयान, कहा – कोई समझौता नहीं किया जा सकता; जो लोग मेहनत से…

cradmin

UP News: Yogi सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा गन्ने का MSP दिया

cradmin

Lok sabha Election 2024: Congress प्रत्याशियों को लेकर बैठकों का दौर जारी, Uttarakhand की दो सीटों पर फंसा पेच

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights