khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में चलाए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

*राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से जिलाधिकारी टिहरी ने की शिष्टाचार भेंट।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में चलाए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने राज्यपाल को बताया कि टिहरी में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए पैकेजिंग और ब्रांडिंग में मदद देने के लिए राज्यपाल द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में कराए गए एक सर्वेक्षण में सामने आया कि जिले में एक लाख से अधिक लोग एनीमिया से पीड़ित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।
जनपद में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के सहयोग से 10 मई से 16 अगस्त, 2024 तक विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों और गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर डिजिटल हीमोग्लोबिन जांच की गई, जिसमें 01 लाख 38 हजार से अधिक लोगों का परीक्षण हुआ। जांच में 66 हजार से अधिक लोग एनीमिया ग्रस्त पाए गए। इसमें से 38 हजार 673 हल्का एनीमिया, 27 हजार 238 मध्यम एनीमिया तथा 500 गंभीर एनीमिया के पीड़ित पाए गए थे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के बाद एनीमिया के मामलों में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है, और हल्के लक्षण वाले 22005 लोग एनीमिया से मुक्त हो चुके हैं।
वहीं 27238 मध्यम लक्षण वाले लोगों में से 17321 लोग हल्के लक्षण की केटेगरी में आ गए हैं। 500 गंभीर लक्षण वाले लोगों में से 380 लोग मध्यम लक्षण की केटेगरी में आ गए हैं और यह सुधार निरंतर जारी है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने राज्यपाल को टिहरी जिले के पर्यटन स्थलों, आध्यात्मिक केंद्रों, और साहसिक पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए एक कॉफी टेबल बुक भेंट की।
इस पुस्तक में टिहरी जिले के ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों का खूबसूरती से चित्रित किया गया है।

राज्यपाल ने इस अभियान और पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल के लिए टिहरी जिला प्रशासन की सराहना की।

वहीं उन्होंने कहा, पहाड़ी जनपदों में स्वास्थ्य जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर महिलाओं के लिए, जो अक्सर कामकाज में व्यस्त रहने के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान अन्य जिलों में भी चलाए जाने चाहिए और अन्य जिलों से भी यह अपेक्षा की। राज्यपाल ने टिहरी जिला प्रशासन को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इस अभियान से क्षेत्र की स्वास्थ्य स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Related posts

थाना घनसाली पुलिस द्वारा 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने तथा दुकान में शराब परोसने व पिलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Budget Session: आज से Uttarakhand विधानसभा का बजट सत्र शुरू, Dhami सरकार ला सकती है ये खास विधेयक

cradmin

ब्रेकिंग:-केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार देर रात एम्स अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights