khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने# पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है।
इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा।

उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में हर संभव मदद दी जा रही है।
इसी क्रम में सरकार नई फिल्म नीति लेकर आई है।

सरकार का मत है कि हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड के स्थानीय लोग आगे बढ़ सकें, वहीँ उन्होंने अभिनेता अभिनव चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी गढ़वाली फिल्म असगार भी सुपरहिट रही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हनोल मंदिर का मास्टर प्लान बना रही है, इसके बाद से यह क्षेत्र तीर्थयात्रियों और पयर्टकों के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हनोल मंदिर की प्रतिकृति प्रदान की थी।

इस मौके पर कैबिनेट गणेश जोशी, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, सचिव एचसी सेमवाल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव अतर सिंह, मुख्य अभिनेता अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका, निर्माता आयुष गोयल, प्रस्तुतकर्ता के.एस चौहान, रतन सिंह रावत, जयपाल सिंह, अनिल दत्त, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, प्रीतम तोमर, अनिल सिंह तोमर, रविंद्र चौहान, मतवार सिंह रावत, सुमित्रा चौहान, रीना चौहान, आकृति जोशी मधुबाला सिंह, काजल शाह, लता राय, गुड्डी चौहान, ममता तोमर, साक्षी रावत आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

फिल्म की परिकल्पना के.एस चौहान ने की है एवं फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी हैं।

Related posts

जिलाधिकारी ने कहा ,जनपद में गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही निरंतर , इसके बावजूद भी यदि किसी आम जनमानस को जलौनी लकड़ी की आवश्यकता प्रतीत हो रही है तो वे टिेहरी लैगिंग प्रभाग के अंतर्गत वर्तमान में संचालित फुटकर डिपो से प्राप्त कर सकते है।

khabaruttrakhand

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2024 को त्रिवेणी घाट में स्ट्रीट वेंडर्स एवं पर्यावरण मित्रों के लिए स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-कांग्रेस पार्टी ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किया सम्मानित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights