khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

बिग ब्रेकिंग:-जखन्याली के पास नौताड़ गदेरे में फटा बादल, तीन लोग बताये जा रहे मिसिंग।

*जखन्याली के पास नौताड़ गदेरे में बादल फटने से गदेरे के पास खुले होटल के बहने तथा मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटरमार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बहने की सूचना मिली।

यह भी बताया गया है कि कुछ साल पूर्व में भी इस गदेरे में बादल फटा था।

वहीं बादल फटने से बताया गया है कि 3 लोग गायब बताये गए है
इस घटना से घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर यातायात हुआ बाधित।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग खोजबीन में एवं राहत बचाव कार्य मे जुटे।
मिसिंग चल रहे लोगों के बारे में अभी जानकरी नही हो पा रही साफ।
वहीं कुछ मवेशियों को भी नुकसान होने की बात कही जा रही है।
टिहरी सूचना केंद्र से मिली जानकरी के अनुसार
मिसिंग लोगों के नाम इस प्रकार से हैं।

भानु प्रसाद 50 वर्ष।
नीलम देवी पत्नी 45 वर्ष।
विपिन पुत्र 28 वर्ष।
बताया जा रहा है कि मिसिंग हैं।

Related posts

NIA ने आतंकवाद के संबंध में Roorkee में घर पर छापा मारा; संदिग्ध अनुपस्थित

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने दिए सभी अधिशासी अधिकारियों नगरपालिका/नगर पंचायतों को फिल्ड में जाकर दैनिक दिनचर्या के कार्यों को मिशन मोड में करवाने के निर्देश।

khabaruttrakhand

प्रतापनगर ब्लॉक के रा. ई. कालेज रोणद रमोली जनपद टिहरी गढ़वाल* में 01 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights