khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

ड्रंक एण्ड ड्राइव व ओवरस्पीड में यहां वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई।

ड्रंक एण्ड ड्राइव व ओवरस्पीड में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

*यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ* के नेतृत्व में कस्बा चिन्यालीसौड़ व ज्ञानसू उत्तरकाशी में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किये गये। ओवर स्पीड में वाहन चलाने पर 15 तथा शराब के नशे में वाहन चलाने पर 1 जबकि अन्य यातायात नियमोंं का उलंघन करने पर 14 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गयी।

वहीं इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, तीव्र गति में वाहन न चलाने तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी गयी।

Related posts

ऋषिकेश एम्स में दो दिवसीय सीएमई में जुटे देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ -विशेषज्ञों ने कहा, जागरूकता से होगा मुंह के कैंसर (ओरल कैंसर) से बचाव ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Pradesh: Dheeraj Sahu के काले धन पर Ajay Bhatt का हमला: कहा: भ्रष्टाचार और Congress पर्यायवाची हैं।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-वार्ड सदस्यों के मानदेय की मांग को लेकर भाजपा जिला मंत्री वन्दना आर्य ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्य को सौंपा ज्ञापन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights