khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

ड्रंक एण्ड ड्राइव व ओवरस्पीड में यहां वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई।

ड्रंक एण्ड ड्राइव व ओवरस्पीड में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

*यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ* के नेतृत्व में कस्बा चिन्यालीसौड़ व ज्ञानसू उत्तरकाशी में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किये गये। ओवर स्पीड में वाहन चलाने पर 15 तथा शराब के नशे में वाहन चलाने पर 1 जबकि अन्य यातायात नियमोंं का उलंघन करने पर 14 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गयी।

वहीं इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, तीव्र गति में वाहन न चलाने तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी गयी।

Related posts

उत्तरकाशी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कार्यभार संभालते ही किया सर्वप्रथम जिला अस्पताल का निरीक्षण

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल पहुंचकर 24वें क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक शरदोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

भगवान बदरी विशाल के अभिषेक एवं अखण्ड ज्योति हेतु नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल स्थित राजमहल में पिरोया गया तिल का तेल।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights