khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

गुनगुनी धूप के साथ ठंडी ठंडी हवाओं का आनंद लेना है तो चले आओ सरोवर नगरी नैनीताल।

गुनगुनी धूप के साथ ठंडी ठंडी हवाओं का आनंद लेना है तो चले आओ सरोवर नगरी नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी

नैनीताल।। सरोवर नगरी नैनीताल में गुनगनी धूप व ठंडी हवाओं का आनन्द लेने के लिए पर्यटकों का बेसब्री से नाव चालक ,घोड़ा चालक, टैक्सी चालक, साथ ही होटल व गेस्ट हाउस व स्थानीय व्यापारी इंतजार कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार तराई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते सभी को इतंजार है । इस बार नैनीताल व उसके आसपास कैची धाम में जमकर पर्यटकों का आना जाना होगा।
यहाँ होटल , गेस्ट हाउस वालों ने कई मनोरंजन के साधन पर्यटकों के लिए रखें गये हैं।
और साथ ही होटलों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
नाव चालक भी अपनी नोकायन को साफ सूफ करने में लगे हुए हैं।
उम्मीद की जा रही है गुनगुनी धूप व ठंडी हवाओं का आनन्द लेने के लिए क्रीशमिश डे के आसपास व 31st को काफी संख्या में पर्यटकों की आने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो होटलों व गेस्ट हाउस की बुकिंग काफी हो चुकी है। अभी तो नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों की संख्या कम ही नजर आ रही है। ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग व पर्यटक धूप का आनन्द ले रहे हैं ।
नैनी झील में नोकाविहार कर रहे पर्यटकों की संख्या भी बहुत कम नजर आ रही है।

Related posts

चारधाम यात्रा 2026 के तहत रात्रिकालीन यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, कीर्तिनगर क्षेत्र में श्रद्धालु वाहनों का ठहराव एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित।

khabaruttrakhand

ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज पर्व ,भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार किये भेंट।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-घूमकर लौट रहे पर्यटकों का वाहन हुआ क्षतिग्रस्त आठ पर्यटक हुए घायल।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights