khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने की शिष्टाचार भेंट ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है।

देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहें हैं।

यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है।

बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है।

हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹3 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है।

विदेशी फिल्मों और ₹50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹3 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है।

Related posts

एम्स ऋषिकेश के एनाटॉमी विभाग द्वारा आयोजित बाॅडी पेंटिंग प्रतियोगिता में मानव शरीर क्रिया विज्ञान से संबन्धित विषयों को पेंटिंग के माध्यम से समझाया गया।

khabaruttrakhand

मत्स्य पालकों हेतु मछली के स्वच्छ हस्तन, प्रस्संकरण और मूल्य संवर्धन पर जनपद टिहरी में पहली बार 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, गुरुवार को हुआ समापन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्य को दिए निर्देश, प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा में संदिग्ध बच्चों के बैग किये जायें चेक। स्कूलों और महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम भी किये जाएं आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights