khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में जनपद क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिका परिषदों (नरेन्द्रनगर को छोड़कर) एवं नगर पंचायतों में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता की गई लागू।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में जनपद क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिका परिषदों (नरेन्द्रनगर को छोड़कर) एवं नगर पंचायतों में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 की अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है।

जनपद टिहरी गढ़वाल में नागर निकाय सामान्य निर्वाचन के सफल सम्पादन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त।‘‘

नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्णढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत 04 नगरपालिका परिषदों् (नगरपालिका परिषद् नरेन्द्रनगर को छोड़कर) एवं 06 नगर पंचायत निकायों में जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति आदेश निर्गत किये गये हैं।

नगरपालिका परिषद् टिहरी, चम्बा, मुनिकीरेती, देवप्रयाग एवं नगर पंचायत लम्बगांव, घनसाली, चमियाला, तपोवन, कीर्तिनगर, गजा हेतु 14 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।

इसके साथ ही 06 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित में रखे गये हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केन्द्रो में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में व्यवस्था/कार्य सम्पादित कराने के लिए पूर्णरूप से उत्तरदायी रहेंगे।

इसी प्रकार 04 नगरपालिका परिषदों एवं 06 नगर पंचायतों के अध्यक्ष/सदस्य पद के सफल निर्वाचन हेतु 20 रिटर्निंग ऑफिसर एवं 30 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये हैं।

इसके साथ ही 04 रिटर्निंग ऑफिसर एवं 07 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आरक्षित रखे गये हैं।

Related posts

लाइलाज नहीं है ’लकवा’ – लक्षण नजर आते ही समय पर शुरू करें इलाज – जानकारी और बचाव से रहेगा शरीर स्वस्थ – हार्ट अटैक से खतरनाक है ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-डॉ धामी को दी सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई। हर किसी की आँखे हुई नम ।

khabaruttrakhand

जनता मिलन:-जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम मैधार पट्टी क्वीली के शुरवीर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि टीएचडीसी द्वारा उनकी भूमि पर बिना अनुमति के किया गया भवन निर्माण ।जाने अधिक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights