khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सेफर इन्टरनेट दिवस-सुरक्षित इन्टरनेट का उपाय, इन्टरनेट के खतरों से बचाव।

सेफर इन्टरनेट दिवस-सुरक्षित इन्टरनेट का उपाय, इन्टरनेट के खतरों से बचाव।‘

मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र टिहरी गढ़वाल द्वारा सुरक्षित इन्टरनेट दिवस के उपलक्ष्य में ‘टूगेदर फॉर बेटर नेटवर्क‘ विषय आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कुसुम ने आधुनिक जीवन में इन्टरनेट की उपयोगिता एवं इन्टरनेट के दुष्परिणामों के बारे में प्रस्तुति दी गयी।

कार्यशाला में साईबर क्राइम सेल के राहुल सर्गवान एवं मयंक बलूनी द्वारा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साईबर हाईजीन, साईबर अटैक से सुरक्षा तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतिकरण के दौरान अपने अनुभव साझा किये।

कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने किया।

वहीं उन्होंनेे किसी भी साईबर क्राइम के हो जाने पर चुप न रह कर तुरन्त पुलिस को सूचना देने के लिये जोर दिया और इन्टरनेट के सही उपयोग हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।

डीपीआरओ मुस्तफा खान ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुये छात्र छात्राओं को अनजानी फोन कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी न देने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन एन.आई.सी. के नेटवर्क इंजीनियर मनीष उनियाल ने किया।

कार्यक्रम में फिजियोलोजिस्ट डॉ. रीना सिंह, कृषि अधिकारी पवन काला, सहायक अर्थसंख्याधिकारी धारा सिंह, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी चम्बा नरेश हल्दियानी, खण्ड़ विकास अधिकारी देवप्रयाग जसोधर प्रसाद,खण्ड विकास अधिकारी प्रतापनगर विजेन्द्र सिंह, संाख्यिकी अधिकारी राजकुमार रावत एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुलानन्द चमोली उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम टिहरी ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं‘‘ ‘‘जनता दरबार में 75 से अधिक आवेदन पत्र पंजीकृत।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: उत्तराखंड में प्रशासनिक बदलाव, कई IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, देखें सूची

cradmin

Uttarakhand High Court: जजों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति मामले में Government से जवाब तलब, records पेश करने के निर्देश

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights