khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजता की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजता की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लोन हेतु प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों को इसका लाभ दे ताकि स्वरोजगार के क्षेत्र में वृद्धी हो सके ।

वहीं उन्होंने कहा कि यदि कोई स्वरोजगार हेतु बैंक में लोन लेने आता है तो बैंक व्यवहरिक पूर्ण मदद करें अगर किसी अन्य बैंक से सम्बन्धी है तो इसकी भी जानकारी सम्बन्धित के साथ साझा करें ।
उन्होंने कहा कि सभी बैंकों व सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए ।

यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसकी अपने – अपने स्तर से समीक्षा कर समाधान करें तथा आवेदकों से सम्पर्क करते हुए उन्हें यथा स्थिति से अवगत कराते हुए अग्रिम कार्यवाही किस प्रकार की जानी है, जानकारी प्रदान करें।

जिलाधिकारी ने सम्बंधितों को निर्देश दिए कि आपसी पत्राचार करने तथा एक दूसरे के सम्पर्क में रहने से कार्यो मै सुलभता रहती है।
इस अवसर पर एलडीएम मनीष मिश्रा सहित विभिन्न बैंको के प्रबन्धक व अन्य कार्मिक उपस्थित थे ।

Related posts

फड़ व्यसायियो ने किया प्रशासन का विरोध। पुलिस व कारोबारियों में हुई जमकर नोकझोंक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- शुक्रवार को ज्ञाणजा गांव पहुंचकर मंडवा की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण कर, जिलाधिकारी ने परम्परागत फसल मंडवा की स्वयं खेत मे की क्रॉप कटिंग की।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-श्रीनगर मेडिकल के छात्र पर तीन युवकों ने किया धारदार हथियार से हमला।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights