khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में चारधाम यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के लिए तहसीलदार टिहरी द्वारा एक विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में चारधाम यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के लिए आज तहसीलदार मो. शादाब टिहरी द्वारा एक विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया।

यह अभियान चम्बा नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्गों मसूरी रोड, ब्लॉक रोड, गूल्डी रोड, पुरानी टिहरी रोड, टिहरी रोड तथा गजा रोड पर चलाया गया, जहाँ अवैध अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए कार्रवाई की गई। 

जिसमें 30 वाहनों के चालान काटे गए, जो अनाधिकृत स्थानों पर खड़े पाए गए। वाहन स्वामियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई। 

दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न रखने की चेतावनी जारी की गई तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

तहसीलदार टिहरी ने बताया कि यह अभियान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।
वहीं उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों को अवरोध मुक्त रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

इसी तरह के अभियान अन्य व्यस्त मार्गों पर भी चलाए जाएंगे। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे चारधाम यात्रा के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

इस अभियान में श्री बुटोला थानाध्यक्ष चम्बा तथा श्री प्रशांत कुमार अधिशासी अधिकारी चम्बा, व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, तहसील और नगर पालिका का स्टाफ तथा विभिन्न पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई।

khabaruttrakhand

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे अन्तिम छोर के व्यक्ति तक , अधिकारी, सरकार और जनता के बीच करे सेतु की तरह कार्य।- प्रेम चन्द अग्रवाल।‘‘

khabaruttrakhand

दुःखद ब्रेकिंग:- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में एक वाहन हादसे का शिकार ,एक की मौत 3 अन्य घायल।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights