khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आयुष विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा ब्लॉक स्तर पर योग शिविर हुआ आयोजन।

आयुष विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा ब्लॉक स्तर पर योग शिविर हुआ आयोजन।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार जनपद क्षेत्रांतर्गत नरेंद्रनगर ब्लॉक के फ़कोट मुख्यालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा जन सामान्य में योग के प्रति रूचि एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा दीप प्रज्वलन तथा धन्वंतरि वंदना से किया गया।

तत्पश्चात अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. वंदना डंगवाल ने अपने संबोधन में कहा कि योग हम सभी के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रखने के लिए सबसे अच्छा साधन है।

योग दिवस 2025 की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ रखी गई है यानी हम योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना चाहते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु आयुष विभाग टिहरी से डा.वीरेन्द्र पुरोहित, डा.सुरभि शर्मा, डा.अदिति शर्मा, डा. चेतन स्नेही, डा. सुषमा, एस एस कपिल, डॉ. पूनम तथा अन्य विभागीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand: जेल में मृतक बंदियों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा, मंजूर हुआ एक करोड़ रुपये का बजट

cradmin

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत शुक्रवार को निदेशक, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार/जनपद प्रभारी पंकज सिंह द्वारा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक की ।

khabaruttrakhand

राष्ट्रपति 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक महाराष्ट्र के दौरे पर, NDA के 145वें कोर्स की पासिंग-आउट परेड की समीक्षा करेंगे

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights