khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मौसम सुहावना हुआ तो जमकर देखने को मिली यहाँ मेले में रौनक।

स्थान। नैनीताल।
मौसम सुहावना हुआ तो जमकर देखने को मिली मेले में रौनक।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मौसम आज सुहावना होने से नन्दा सुनन्दा महोत्सव मेले में भीड़ भाड़ देखी गईं। यहाँ बता तीन दिन से लगातार मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था।

जो मेले में दुकान व झूला लगाने वाले दुकानदार व स्थानीय लोगों के व्यापारी भी चिंता करने लग गए थे। आज सुबह से ही नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में मौसम सुहावना हुआ तो नैना देवी मंदिर व मेले में भीड़ दिखाई दी ।

लोगों ने जहाँ जमकर खरीदारी की वही छोटे छोटे बच्चों से लेकर युवा एवं बुजुर्गों ने झूला एवं पकोड़ी , जलेबी , व अन्य खाने वाली चीजों का भरपूर मात्रा में मजे लिए और स्वाद का आनंद लिया इस बार महिलाओं ने भी दुकान आदि खोलने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।

मंदिर में नन्दा सुनन्दा महोत्सव के दौरान भजन सुंदर कांड, हवन, साथ पंच आरती , एवं रात्री देवी पूजा कार्यक्रम जारी है।
आज मौसम सुहावना होने से व्यापारी वर्ग के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी राहत की सांस ली।

Related posts

गुरुवार को जिला पंचायत सभागार बोराड़ी नई टिहरी में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी को जब सरकार द्वारा कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हुई तो न्यायालय में की रिट याचिका।

khabaruttrakhand

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मंगलवार को चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन,समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इस बात पर जाहिर की प्रसन्नता।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights