khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

आपदाग्रस्त पोखरी गांव का भू वैज्ञानिक और तहसील प्रशासन की टीम करेगी संयुक्त निरीक्षण।

आपदाग्रस्त पोखरी गांव का भू वैज्ञानिक और तहसील प्रशासन की टीम करेगी संयुक्त निरीक्षण।

आपदाग्रस्त पोखरी गांव का स्थलीय निरीक्षण करेगी भू वैज्ञानिक और तहसील प्रशासन प्रताप नगर की टीम
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने दी जानकारी।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि टिहरी जनपद में देवीय आपदा से प्रताप नगर विकासखंड का पोखरी गांव के लगभग 45 परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं कहा कि पोखरी गांव के 45 से 50 मकान आपदा की चपेट में आ गये जो कि अब रहने लायक नही है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर गाँव का भू वैज्ञानिक टीम से सर्वेक्षण और स्थानीय लोगों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की थी जिस पर जिलाधिकारी ने भू बैज्ञानिक को स्थलीय निरीक्षण ओर तहसील प्रशासन प्रताप नगर को तत्काल प्रभाव से निर्देश करते हुए कहा कि आपदा से कोई जनहनी ना हो इसके एहतियात बरते हुए ग्रामीणों को सेम नागराजा मुखेम पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया जाए जिससे लोगों को फौरीतौर पर राहत मिलेगी।
कल तहसील प्रशासन के साथ भू वैज्ञानिको की टीम पोखरी गांव का सर्वेक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देगी।

Related posts

Sapna Chaudhary हनोल में Mahasu Devta मंदिर जाती हैं, आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करती हैं और Jaunsar-Bawar की समृद्ध

khabaruttrakhand

उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 17 नए संक्रमित, रेलवे स्टेशन पर आरटीपीसीआर-एंटीजन टेस्ट दोबारा शुरू

cradmin

नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, देर रात्रि को 03 तस्कर गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights